फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Preparations to unite the opponents as an alternative to SAD

Amritsar News: शिअद के विकल्प के रूप में विरोधियों को एकजुट करने की तैयारी

Wed, 31 Jul 2024 09:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 09:02 PM IST
विज्ञापन
Preparations to unite the opponents as an alternative to SAD
-पंजाब में बन सकता है नया राजनीतिक फ्रंट, विभिन्न पंथक जत्थेबंदियों के साथ संपर्क अभियान
विज्ञापन

---
पंकज शर्मा
अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल की ओर से बागियों को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद अकाली दल सुधार लहर में नई पार्टी बनाने पर चर्चा शुरू हो गई है। बागी अकालियों की बहुसंख्या कोई नई पार्टी बनाने के पक्ष में नही है, जबकि बागी अकालियों के कई नेता अब भी नए अकाली दल के रूप में नया विकल्प देने की तैयारी में लग गए हैं। इसको लेकर बागी अकालियों ने अलग-अलग पथक जत्थेबंदियों और बादल दल विरोधी गुटों के साथ संपर्क करना शुरू कर दिया है।
एसजीपीसी के चुनाव लड़ कर बादल ग्रुप को धार्मिक व पंथक संस्थाओं से बाहर करने की तैयारी की जा रही है। बागी अकालियों ने लोगों के बीच में जाने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम बनाए हैं, जिस पर अमल शुरू हो गया है। बागी नेता पंथक प्रतिनिधियों के बातचीत कर रहे हैं। कोई भी अगला कदम उठाने से पहले अभी अकाल तख्त साहिब व पांच साहिब साहिबान की ओर से सुखबीर बादल व अकाली नेताओं को धार्मिक सजा सुनाने का इंतजार कर रहे हैं। संभावना है कि दस अगस्त तक अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह पांच सिंह साहिबान की बैठक बुला कर सुखबीर सिंह बादल व एसजीपीसी के अध्यक्ष की ओर से अकाल तख्त साहिब पर बंद लिफाफे में सौंपे स्पष्टीकरण को लेकर धार्मिक सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन

इस प्रकरण के बाद ही नए अकाली दल के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। बागी अकालियों में से भी बहुत से ऐसे नेता हैं, जो अभी भी अकाली दल बादल में अपनी घर वापसी की योजना बना रहे हैं, जबकि कुछ अब वापस अकाली दल बादल में न जाकर अलग से राजनीतिक ग्रुप बना पर पंथक राजनीतिक में आए ठहराव को खत्म कर नए पंथक राजनीतिक मंच संगत व पंजाब को देने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागी अकाली व शिरोमणि अकाली दल सुधार लहर के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह बराड़ कहते हैं कि सुधार लहर के नेता टकसाली अकालियों के साथ संपर्क कर रहे हैं। बादल दल के नेतृत्व से नाराज होकर बैठे अकाली नेताओं को साथ जोड़ा जा रहा है। वहीं, अकाल तख्त साहिब की ओर से अकाली नेताओं को अकाली सरकार के दौरान की गई पंथक गलतियों के लिए मिलने वाली सजा के बाद ही राजनीतिक गतिविधियां तेज होंगी। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed