{"_id":"56e2f4724f1c1bf2168b4568","slug":"ppcb-meeting-meeting-in-sultanpur-lodhi-meeting-in-kapurthala","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रीटमेंट प्लांट न चलने के लिए जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रीटमेंट प्लांट न चलने के लिए जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथ्ाला
Updated Fri, 11 Mar 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर लोधी में पीपीसीबी की बैठक में मौजूद चेयरमैन मनप्रीत सिंह छतवाल, संत बलबीर सिंह सीचेवाल व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर लोधी में निर्मल कुटिया में पवित्र काली बेईं के किनारे राज्य के गंदे हो रहे पानी को लेकर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। पीपीसीबी चेयरमैन मनप्रीत सिंह छतवाल की अध्यक्षता में दो घंटे तक चली बैठक में सुल्तानपुर लोधी, फगवाड़ा व फिल्लौर के ट्रीटमेंट प्लांट न चलने का मुद्दा छाया रहा।
संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने पंजाब सरकार के करोड़ों रुपये से बने तीनों ट्रीटमेंट प्लांट के रनिंग कंडीशन में न होने के मुद्दे पर सीवरेज बोर्ड, स्थानीय निकाय विभाग व पीपीसीबी के अधिकारियों की लापरवाही को लेकर घेरा। तय किया गया कि अब लापरवाह अफसरों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अफसरों के खिलाफ अदालत का सहारा लिया जाएगा। इसके अलावा फैसला लिया गया कि बस्ती पीरदाद व फोल्डीवाल जालंधर के ट्रीटमेंट प्लांट की औचक चेकिंग की जाएगी। इस दौरान विभाग एक—दूसरे की जिम्मेदारी बताते रहे।
बैठक में संत सीचेवाल ने कहा कि राज्य के पानी को गंदा करने के मामले में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि नगर निगमों पैसे न दिए जाने के कारण ट्रीटमेंट प्लांट चलाने में परेशानी आ रही है। पीपीसीबी के अधिकारी पानी के नमूनों की जांच में सहयोग करने से हाथ खींच रहे हैं।
विज्ञापन
इस पर पीपीसीबी के निगरान इंजीनियर संदीप बहल ने कहा कि फगवाड़ा का ट्रीटमेंट प्लांट उन्होंने खुद जांचा था, वह बंद मिला। इसी तरह सुल्तानपुर लोधी ट्रीटमेंट प्लांट को चलाने वाला आपरेटर पिछले 15 दिन से आ नहीं रहा है। सीवरेज बोर्ड के एक्सईएन जतिन ने बताया कि ट्रीटमेंट प्लांटों की मरम्मत के लिए नगर निगम और नगर काउंसिलों को पैसे की अदायगी नहीं कर रहे हैं। पांच करोड़ जालंधर नगर निगम पर बकाया हैं। इसी तरह 50 लाख रुपये नगर काउंसिल सुल्तानपुर लोधी की तरफ पेंडिंग हैं। लेकिन ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने की बात पर सीवरेज बोर्ड के अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
पीपीसीबी चेयरमैन मनप्रीत सिंह छतवाल ने तीनों ट्रीटमेंट प्लांटों को न चलाने वालों के खिलाफ अदालत में केस करने के लिए बोर्ड की सहमति से निर्णय लिया। मौके पर अमृतसर नगर निगम के मेयर बख्शी राम अरोड़ा, बोर्ड के सदस्य व लुधियाना जिला परिषद के चेयरमैन भाग सिंह मानगढ़, सचिव बाबू राम, चीफ इंजीनियर गुरबिंदर सिंह मजीठिया, वाटर सप्लाई मैनेजमेंट वर्ल्ड बैंक के प्रतिनिधि समेत टाउन प्लानर, ड्रेनेज विभाग व इंडस्ट्रीज विभाग के प्रतिनिधि अमरीक सिंह संधू, गुरविंदर सिंह बोपराय व ब्लाक भाजपा सुल्तानपुर लोधी प्रधान पवन सेठी मौजूद थे।