फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Political life is at stake in the hot East of Amritsar

अमृतसर के हॉट हलके पूर्वी में दांव पर है राजनीतिक जिंदगी

Sat, 19 Feb 2022 10:32 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
Political life is at stake in the hot East of Amritsar
अमृतसर। अमृतसर के हॉट हलके पूर्वी में पीपीसीसी प्रधान व कांग्रेस उम्मीदवार नवजोत सिंह सिद्धू और शिअद माझा जरनैल व पार्टी से प्रत्याशी बिक्रम मजीठिया की जिंदगी दांव पर लगी है। दोनों उम्मीदवार अपने पिछले चुनाव जीतते रहे हैं। 20 फरवरी वाले दिन होने वाले मतदान के नतीजे किसी एक शख्सियत की राजनीतिक जिंदगी दाव पर लगा देंगे। वहीं शहर के उत्तरी विधानसभा हलके में भी शिअद उम्मीदवार अनिल जोशी और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुंवर विजय प्रताप सिंह की कांटे की टक्कर है। रविवार को जिले में कुल 10 लाख 79 हजार और 932 वोटर अपनी वोट के अधिकार का इस्तेमाल कर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इस दौरान जिले में 68 थर्ड जेंडर, 14918 विशेष जरूरतों वाले वोटर और 80 साल से अधिक उम्र के 49279 वोटर के अलावा 30216 युवा वोटर वोट का पहली बार इस्तेमाल करने वाले हैं।
विज्ञापन

पूर्वी सीट है अमृतसर की सबसे हॉट सीट
अमृतसर के पूर्वी हलके की सीट पंजाब की सबसे हॉट सीटों में है। यहां रविवार को 1 लाख 68 हजार 300 वोटर कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू, शिअद के बिक्रम मजीठिया, भाजपा के जगमोहन सिंह राजू तथा आम आदमी पार्टी की महिला प्रत्याशी जीवनजोत कौर सहित अन्य प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

नार्थ विधानसभा हलके की सीट पर भी कड़ा मुकाबला
हॉट सीट पूर्वी के बाद अमृतसर शहरी के नार्थ इलाके की सीट पर भी मुकाबला कांटे का है। यहां 2 लाख 2 हजार और 365 वोटर पूर्व मंत्री व शिअद उम्मीदवार अनिल जोशी, पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह, भाजपा के सुखमिंदर पिंटू तथा कांग्रेस के सुनील दत्ती के लिए अपनी वोट का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय सीट पर सोनी के सामने दिग्गज
शहरी सीट केंद्रीय के पंजाब के उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी के सामने भाजपा के डा. राम चावला, आप के डा. अजय गुप्ता और शिअद-बसपा उम्मीदवार दलबीर कौर हैं। इस हलके में कुल 1 लाख 47 हजार 190 वोटर वोट का इस्तेमाल कर सही उम्मीदवार का चुनाव करेंगे।
पश्चिम हलके में 214566 वोटर देंगे वोट
शहर के पश्चिम विधानसभा हलके में 20 फरवरी को 2 लाख 14 हजार और 566 वोटर वोट के अधिकार का प्रयोग कर हलके से मौजूदा विधायक डा. राज कुमार, शिअद के दलबीर सिंह वेरका, आप के डा. जसबीर सिंह संधू और भाजपा के कुमार अमित में से किसी एक का चुनाव करेंगे।
दक्षिण हलके में 177731 वोटर करेंगे मतदान
अमृतसर के दक्षिण विधानसभा हलके के 1 लाख 77 हजार और 731 वोटर अपनी वोट से अपने नए नेता का चुनाव करेंगे। वोटर अपनी वोट कांग्रेस के मौजूद विधायक इंद्रबीर बुलारिया, आप के डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर, शिअद के तलबीर गिल तथा कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के उम्मीदवार हरजिंदर सिंह ठेकेदार समर्थन में वोट करेंगे।
मजीठा में 167775 वोटर करेंगे मताधिकार का प्रयोग
जिले के देहात इलाके मजीठा विधानसभा हलका में 1 लाख 67 हजार और 775 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर मौजूदा विधायक बिक्रम मजीठिया की पत्नी गुनीव मजीठिया, कांग्रेस के जगविंदर सिंह उर्फ जग्गा मजीठिया, आप के लाली मजीठिया और भाजपा के प्रदीप सिंह में से किसी एक का चुनाव करेंगे।
अटारी में 190535 वोटर करेंगे हलके के नेता का चुनाव
सीमांत विधानसभा हलका अटारी में आज 1 लाख 90 हजार और 535 वोटर अपनी वोट देकर हलके के नेता का चुनाव करेंगे। वोटर कांग्रेस के तरसेम सिंह सियालका, शिअद के गुलजार सिंह रणिके, आप के पूर्व एडीसी जसविंदर सिंह तथा भाजपा की बलविंदर कौर के हक में वोट करेंगे।
जंडियाला गुरु में 182255 वोटर देंगे वोट
जिला के देहात विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में रविवार को होने वाले चुनावों के दौरान हलके के 1 लाख 82 हजार और 255 वोटर वोट डालेंगे। वोटर अपनी वोट के अधिकार का प्रयोग कर कांग्रेस के सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला, शिअद के सतिंदरजीत सिंह छज्जलवड्डी, आप के हरभजन सिंह तथा पंजाब लोक कांग्रेस के गगनदीप सिंह में से किसी एक का चुनाव करेंगे।
बाबा बकाला साहिब हलके मेमं 2,01,831 लोग देंगे वोट
बाबा बकाला साहिब विधानसभा हलके में 2 लाख 1 हजार और 831 वोटर वोट डालेंगे। वोटर कांग्रेस के संतोख सिंह भलाईपुर, शिअद के बलजीत सिंह जलालउसमां, भाजपा के मनजीत सिंह मन्ना और आप के दलबीर सिंह टोंग में से किसी एक को अपना नेता चुनेंगे।
अजनला में 158691 वोटर करेंगे मताधिकार का प्रयोग
अजनाला विधानसभा हलका में 20 फरवरी को हलके के 1 लाख 58 हजार और 691 वोटर अपनी वोट के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वोटर अपनी नोट से कांग्रेस के हरजाप सिंह अजनाला, शिअद के अमरपाल सिंह बोनी, आप के कुलदीप सिंह धालीवाल तथा पंजाब लोक कांग्रेस के सुरजीत सिंह में से किसी एक को हलके का विधायक चुनेंगे।

राजासांसी में 178889 वोटर चुनेंगे अपना नेता
राजासांसी विधानसभा हलका से अपना नेता चुनने के लिए 1 लाख 78 हजार और 889 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वोटर कांग्रेस के सुखबिंदर सिंह सरकारिया, शिअद के वीर सिंह लोपोके, भाजपा के मुखविंदर सिंह तथा आप के बलदेव सिंह मियांदिया में से किसी एक को हलके का नेता चुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed