पंजाबः पठानकोट में फिर बढ़ा दी गई सुरक्षा, 50 से ज्यादा गांवों में चलाया गया तलाशी अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट जिला पुलिस ने नरोट जैमल सिंहके करीब 40 और बमियाल के करीब डेढ़ दर्जन गांवें में टीमों का गठन कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने कस्बे के आसपास के नदी, नालों और गुज्जरों के डेरों पर विशेष जांच पड़ताल की। थाना नरोट जैमल सिंह प्रभारी प्रीतम सिंह ने पुराने बस स्टैंड पर दुकानदारों को विशेष हिदायतें जारी की।
उन्होंने दुकानदारों से अपील करते कहा कि किसी भी व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस की ओर से सीमावर्ती क्षेत्र में स्थानीय ग्रामीणों से संपर्क करके गांव में रहने वाले बाहरी व्यक्तियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान लोगों को आगाह किया गया कि जिन लोगों ने अपने घरों में किराएदार रखे गए हैं उनकी तुरंत पूरी जानकारी पुलिस थाने को दें।
अभियान के दौरान पुलिस नाके से गुजरने वाले वाहनों की गहनता से जांच पड़ताल भी की। इससे पहले पुलिस ने क्षेत्र में घूमते कुछ लोगों से पूछताछ भी की हालांकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या सामान नहीं मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है, ताकि इस सीमावर्ती क्षेत्र में कोई भी असामाजिक तत्व पनाह न ले सके।
एसएसपी दीपक हिलोरी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार माधोपुर में वाहनों की जांच के लिए थ्री डी स्कैनर लगा दिया गया है। पुलिस की योजना के अनुसार तीन संवेदनशील प्वाइंट को ऐसे स्कैनरों से कवर करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। माधोपुर प्वाइंट कवर कर लिया है, जबकि दो अन्य प्वाइंट कवर किए जाने हैं। अटल सेतु और कथलौर पुल पर भी स्कैनर लगाए जाएंगे। इस पर काम चल रहा है। जल्द ही दोनों प्वाइंट पर स्कैनर लगा दिए जाएंगे। पुलिस इन प्वाइंट पर लगातार नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही है।