फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Police arrested Nihang who threatened students with sword in IIM Amritsar

Punjab: IIM अमृतसर में तलवार दिखा स्टूडेंट्स को धमकाने वाला निहंग गिरफ्तार, आरोपी ने बताया क्यों किया था ऐसा

Mon, 15 Jul 2024 08:50 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 15 Jul 2024 08:50 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में निहंग तलवार लेकर घुस गया था। आरोपी निहंग को अमृतसर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए इसकी वजह भी बताई है। 

विज्ञापन
Police arrested Nihang who threatened students with sword in IIM Amritsar
छात्रों को धमकाता आरोपी निहंग। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में तलवार लेकर घुसने और कलाई काटने की धमकी देने के आरोप में थाना छेहरटा की पुलिस ने निहंग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी निहंग की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ बिट्टू निवासी काले घन्नुपुर के रूप में हुई है। आरोपी आईआईएम में तलवार लेकर घुस गया था और वहां पर तंबाकू, बीड़ी और सिगरेट का सेवन करने वालों को धमकियां देने लगा कि जो कोई भी इनका सेवन करेगा, वह उसकी कलाई काट देगा। इस घटना की विद्यार्थियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी।

विज्ञापन


सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर और एडीसीपी नवजोत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज कर लिया है। नफरत भरी भाषा बोलने, कानून हाथ में लेने और लोगों में भय पैदा करने की धाराएं लगाई गई है। पूछताछ में आरोपी ने कहा कि गुरु नगरी में तंबाकू बेचने वालों और इस्तेमाल करने वालों को नहीं रहने देगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मंगलवार को निहंग गुरप्रीत सिंह बिट्टू ने आईआईएम कैंपस में घुसकर पहले सुरक्षाकर्मी को पीटा और फिर तलवार लेकर स्टूडेंट्स से भरी बस में सवार हो गया। आरोपी ने विद्यार्थियों और बस चालक को धमकाया कि अगर किसी ने यहां तंबाकू, सिगरेट और बीड़ी का सेवन किया तो वह उसकी कलाई तलवार से अलग कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed