फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Police arrested a member of gangster Arjun Billa gang

Amritsar News: गैंगस्टर अर्जुन बिल्ला गिरोह का सदस्य पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 18 May 2025 09:20 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
Police arrested a member of gangster Arjun Billa gang
गैंगस्टर द्वारा मांगी फिरौती की राशि का करवाता था आरोपी सौदा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



अमृतसर। थाना जंडियाला पुलिस ने गैंगस्टर अर्जुन बिल्ला मांगा के गिरोह के एक सदस्य दीपक बिल्ला को गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक कुमार गिरोह के साथ बातचीत करके पीड़ितों के लेनदेन की सेटिंग गिरोह के प्रमुख अर्जुन बिल्ला से करवाता था।



तरनतारन जिला के वेरोवाल थाने के अधीन पड़ते गांव सरली कलां निवासी लवप्रीत सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि जंडियाला गुरु में उनका करियाना स्टोर है। वह अपने भाई भूपिंदर कुमार के साथ मिलकर दुकान चलाते हैं। 10 मई की दोपहर उनका भाई भूपिंदर दुकान पर बैठा था और उसके मोबाइल पर अन्य विदेशी नंबरों से काल रिसीव की गई। काल करने वाले ने अपना नाम गैंगस्टर अर्जुन बिल्ला मांगा बताई। आरोपी ने धमकाया कि वह उन्हें या फिर उनके परिवार के सदस्य को नुकसान पहुंचा सकता है। इस तरह की कार्रवाई को रोकने के लिए उसे पचास लाख की रंगदारी का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


आरोपी ने यह भी धमकाया कि अगर पुलिस को इस बारे में शिकायत की तो अंजाम बुरे होंगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि 11 मई की दोपहर आरोपी ने फिर वायस रिकार्डिंग उसके भाई के मोबाइल पर भेजी। वह सारा परिवार डर गया और घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। फिर 12 मई की शाम नवीं आबादी का दीपक कुमार उनकी दुकान पर पहुंचा और गैंगस्टर मांगा का हवाला देकर उनसे विगत में रिसीव की गई काल का जिक्र करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी दीपक ने बताया कि वह पचास लाख की बजाए बीस लाख रुपये में उनकी मुक्ति करवा सकता है। इसके बाद दीपक ने अपने मोबाइल से हरदेव सिंह नाम के व्यक्ति को काल की और हरदेव ने आगे गैंगस्टर अर्जुन बिल्ला मांगा को कांफ्रेंस पर काल करके उनकी बात करवाई थी। इसके बाद दीपक दोनों भाइयों से बार बार बीस लाख रुपये का भुगतान करने को कहने लगा। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने जांच के बाद दीपक को गिरफ्तार कर लिया। दीपक, बाजार ठठियारा निवासी हरदेव सिंह और गैंगस्टर बिल्ला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed