फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Devotees reached Sri Harmandir Sahib in Amritsar

कड़ाके की ठंड में श्री हरमंदिर साहिब में लगा श्रद्धालुओं का तांता, माथा टेककर की नववर्ष की शुरुआत

Fri, 01 Jan 2021 07:47 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Fri, 01 Jan 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
Devotees reached Sri Harmandir Sahib in Amritsar
श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

घने कोहरे व हाड़ कंपाती ठंड के बीच देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं ने नववर्ष के पहले दिन शुक्रवार को सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर अपनों के लिए खुशियां और दुआएं मांगी। वहीं देश को कोरोना से मुक्ति मिलने की अरदास भी की। बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग श्री हरमंदिर साहिब माथा टेकने पहुंचे ।

विज्ञापन


गुरुघर में अरदास करने श्रद्धालु सुबह से ही सचखंड पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने ठंड के बीच पवित्र सरोवर में डुबकी लगाई। फिर मुख्य भवन में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे नतमस्तक होने के लिए कई घंटे अपनी बारी का इंतजार किया। श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ थी कि मुख्य भवन से लेकर दर्शनी ड्योड़ी व श्री अकाल तख्त साहिब तक लंबी लाइनें लगीं थीं।
विज्ञापन


शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए थे। श्रद्धालुओं ने लंगर भवन में जा कर चाय व पकोड़ों का लंगर छका। एसजीपीसी ने श्रद्धालुओं के लिए खीर व जलेबी का लंगर भी तैयार किया था। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सचखंड परिसर में बैठकर इलाही गुरबाणी का कीर्तन श्रवण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगत सचखंड के कथा श्रवण करने के लिए गुरुद्वारा दीवान मंजी साहिब हाल में भी हाजिरी भरी। शिअद (बादल) के अध्यक्ष सुखबीर बादल, उनकी पत्नी पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत बादल व बिक्रम मजीठिया ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर अरदास की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed