फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   pathankot, bhagwant maan, river, personal, property, majithia

दरिया किसी की जागीर नहीं : मान

Sat, 16 May 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Sat, 16 May 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार कमेटी पंजाब के चेयरमैन व सांसद भगवंत मान ने कहा कि कुदरती दरिया किसी की जागीर नहीं हैं, उनपर सभी का उतना अधिकार है जितना मजीठिया का।
विज्ञापन


मान आप की ओर से शुरू की गई ‘बेईमान भगाओ पंजाब बचाओ’ चेतना यात्रा के पठानकोट पहुंचने पर रैली को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी संजय सिंह और प्रदेश कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर भी मौजूद थे।
विज्ञापन


मान ने कहा कि पंजाब का नाम कभी हरे-भरे खेतों, गिद्दा, भंगड़ा, कुश्ती, हॉकी, फुटबॉल के लिए जाना जाता था। अब पंजाब कैंसर और ड्रग के लिए जाना जाने लगा है। सेना में भर्ती के समय प्रदेश के युवाओं को डोप टेस्ट करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पंजाब को कैलिफोर्निया बनाने का सपना दिखाते थे लेकिन सूबे के हालात अफगानिस्तान से भी बुरे हो चुके हैं। पंजाब में केवल रेत और ट्रांसपोर्ट माफिया का राज रहा है। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने पर लोगों को मुफ्त रेत दी जाएगी।


संजय सिंह ने कहा कि देश की रवायती पार्टियों में परिवार वाद हावी हो चुका है। पंजाब का भी यही हाल है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम व्यक्ति को विधायक बनने का मौका देगी। रैली में सुच्चा सिंह छोटेपुर, दविंद्र सिंह दर्शी, डा. अनिल भारद्वाज, अशोक डोगरा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed