फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Passport asks for the batch going to Pakistan on Baisakhi

Amritsar News: एसजीपीसी ने खालसा साजना दिवस बैसाखी पर पाकिस्तान जाने वाले जत्थे के लिए पासपोर्ट मांगे

Thu, 07 Dec 2023 07:11 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
Passport asks for the batch going to Pakistan on Baisakhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने खालसा सजना दिवस (बैसाखी) पर पाकिस्तान में गुरुधामों के दर्शन के लिए भेजे जाने वाले तीर्थयात्रियों से 30 दिसंबर 2023 तक पासपोर्ट मांगे हैं। पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब में खालसा साजना दिवस मनाया जाना है। इसके लिए हर साल की तरह शिरोमणि कमेटी तीर्थयात्रियों का जत्था भेजेगी।


शिरोमणि कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि अप्रैल 2024 में खालसा साजना दिवस एवं बैसाखी पर सिख तीर्थयात्रियों का एक जत्था पाकिस्तान भेजा जाएगा। जो गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब में मुख्य कार्यक्रम में भाग लेने के अलावा वहां स्थित अन्य गुरुधामों का भी दौरा करेगा। उन्होंने कहा कि जो तीर्थयात्री इस जत्थे में शामिल होना चाहते हैं, वे 30 दिसंबर 2023 तक यात्रा विभाग के एसजीपीसी कार्यालय में अपना पासपोर्ट जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed