फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Passengers demonstrate fury airport furious approving trip rejecting report corona test

यात्रियों ने हवाई अड्डे पर किया रोष प्रदर्शन, कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नामंजूर कर यात्रा की मंजूरी नहीं देने पर भड़के

Mon, 12 Oct 2020 09:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Passengers demonstrate fury airport furious approving trip rejecting  report corona test
श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात इंडिगो एयरलाइंस के कर्मचारियों ने अमृतसर-दुबई की यात्रा करने वाले वाले यात्रियों की कोरोना वायरस रिपोर्ट को नकारते हुए उन्हें यात्रा करने से वंचित रखा। इसके विरोध में यात्रियों ने हवाई अड्डे में प्रदर्शन किया। घटना रविवार देर रात की है। यात्रियों ने जब टिकट के पैसे वापस मांगे तो कर्मचारियों ने देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

लुधियाना के मनदीप सिंह के अनुसार उसने लुधियाना के सिविल अस्पताल से तीन बार कोरोना टेस्ट करवाया। तीनों बार उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। सिविल अस्पताल से कोरोना वायरस का टेस्ट करवाने के लिए इंडिगो एयरलाइंस के कर्मचारियों ने उससे कहा था। उन्हीं के निर्देश के बाद उसने तीन बार टेस्ट करवाया। कर्मचारियों ने तीनों बार कोई न कोई बहाना बना कर उसे यात्रा से रोका। रविवार को फिर दुबई की उड़ान भरने के लिए वह कोरोना वायरस की टेस्ट रिपोर्ट व अन्य दस्तावेजों के साथ हवाई अड्डे पहुंचा। उसकी रिपोर्ट फिर रद्द कर दी गई।
विज्ञापन

मंजीत ने बताया की दुबई जाने के लिए उसने पहली बार 12 हजार, दूसरी बार 18 व तीसरी बार 23 हजार की टिकट खरीदी। इंडिगो ने तीनों बार न तो उसे सफर की अनुमति दी और न ही टिकटों के पैसे लौटाए। श्री आनंदपुर साहिब के निवासी गुरु लाल सिंह ने बताया की इंडिगो एयरलाइंस के कर्मचारियों ने सरकारी अस्पतालों की कोरोना वायरस रिपोर्ट इसलिए नामंजूर कर दी कि इन रिपोर्ट पर पंजाबी भाषा की मोहर लगी हुई है। यात्रियों से कहा गया है कि वह इस मोहर को अंग्रेजी भाषा में लगवाकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed