फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Passengers created ruckus after scheduled flight of Italy reached Jaipur instead of Amritsar airport

Amritsar: मौसम की खराबी के कारण जयपुर पहुंची इटली की फ्लाइट, अमृतसर में यात्रियों ने काटा हंगामा

Fri, 06 Jan 2023 12:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 06 Jan 2023 12:08 PM IST
सार

नियोज एयर लाइन की एक शेड्यूलड फ्लाइट बुधवार रात इटली से अमृतसर आनी थी। इस विमान ने बुधवार देर रात ही करीब 150 यात्रियों को लेकर वापस लौटना था। लेकिन बुधवार रात मौसम खराब होने के चलते इटली से आई इस फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
Passengers created ruckus after scheduled flight of Italy reached Jaipur instead of Amritsar airport
अमृतसर एयरपोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बुधवार को इटली से आने वाली नियोज एयरलाइन की फ्लाइट मौसम में खराबी के चलते जयपुर के लिए डायवर्ट कर दी गई। बुधवार देर रात वापस इटली जाने वाली फ्लाइट जब गुरुवार रात नौ बजे तक अमृतसर एयरपोर्ट नहीं पहुंची तो यात्रियों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान एयरलाइन कर्मचारियों का यात्रियों के प्रति व्यवहार को लेकर यात्रियों में भारी रोष व्याप्त हो गया और कुछ एक यात्रियों ने तो इसके खिलाफ एयरपोर्ट डायरेक्टर वीके सेठ के साथ भी संपर्क साधा।

विज्ञापन


यह फ्लाइट गुरुवार की देर रात करीब 9:30 बजे जयपुर से अमृतसर पहुंची और करीब 11:30 बजे यात्रियों के साथ इटली के लिए वापसी उड़ान भर ली। वहीं एयरपोर्ट डायरेक्टर सेठ ने बताया कि एयरलाइन ने यात्रियों के लिए होटल की व्यवस्था की और खाने-पीने का भी प्रोटॉकाल मुताबिक प्रबंध किया।
विज्ञापन


जानकारी मुताबिक नियोज एयरलाइन की एक शेड्यूल फ्लाइट बुधवार रात इटली से अमृतसर आनी थी। इस विमान को बुधवार देर रात ही करीब 150 यात्रियों को लेकर वापस लौटना था लेकिन बुधवार रात मौसम खराब होने के चलते इटली से आई इस फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड किया। विमान उड़ाने (तय दूरी) की सीमा पूरी होने के बाद विमान के पायलट व क्रू सदस्य आराम करने चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इस फ्लाइट की इंतजार कर रहे करीब 150 यात्री परेशान हो गए। फ्लाइट बाबत एयरलाइन कर्मचारियों से पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि न तो एयरलाइन कर्मी उन्हें सही जवाब ही दे रहे हैं और न ही उनके रुकने के लिए होटल और खाने की व्यवस्था ही कर रहे हैं। गुरुवार रात नौ बजे तक फ्लाइट के अमृतसर नहीं पहुंचने पर कुछ यात्रियों ने टिकट के पैसे रिफंड करने की बात भी एयरलाइन कर्मचारियों से कही।

एयरपोर्ट डायरेक्टर वीके सेठ ने बताया कि बुधवार को मौसम ठीक नहीं होने के चलते इटली की फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया था। जो गुरुवार रात करीब 9:30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंची। उन्होंने बताया कि एयरलाइन की ओर से हवाई यात्रा के प्रोटॉकाल के मुताबिक यात्रियों के लिए होटल की व्यवस्था भी की गई और उनके खाने पीने का भी प्रबंध किया गया लेकिन यात्रियों ने होटल जाने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि मौसम में खराबी के चलते परेशानी उठानी पड़ी। गुरुवार रात करीब 9:30 बजे नियोज की फ्लाइट जयपुर से अमृतसर पहुंची और देर रात 11 बजे यात्रियों को लेकर इटली के लिए उड़ान भर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed