{"_id":"9663ef77e03b5911407a90438d363971","slug":"passenger-tensed-jaat-andolan-amritsar-long-route-cancel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलन से यात्री परेशान, अमृतसर से चलने वाली लंबे रूट की 10 ट्रेन रद्द ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलन से यात्री परेशान, अमृतसर से चलने वाली लंबे रूट की 10 ट्रेन रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sun, 21 Feb 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में जाट आंदोलन से रेल व हवाई जहाज से सफर करने वाले यात्रियों की रविवार को खासी मुसीबत खड़ी कर दी है। आंदोलन की वजह से अमृतसर से चलने वाले लंबे रूट की दस ट्रेन रविवार को रद्द रहीं। वहीं अमृतसर के श्री गुरु रामदास हवाई अड्डा से अमृतसर-दिल्ली की आने जाने वाली 18 फ्लाइटें की बुकिंग फुल हो गई है। विमान कंपनियों की ओर से उड़ाने बढ़ाए जाने के बाद भी समस्या जस की तस है।
अमृतसर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक कुलदीप गोस्वामी ने बताया रविवार को अमृतसर रेलवे स्टेशन से गाड़ी संख्या 12204 (अमृतसर से सहरसा), 12214 (अमृतसर से नई दिल्ली), 12716 (अमृतसर से नांदेड एक्सप्रेस), 12484 (अमृतसर से कोच्चेवली), 12460 ( अमृतसर से नई दिल्ली), 15708 ( अमरपाली एक्सप्रेस), 12926 (पश्चिम एक्सप्रेस), 11058 (अमृतसर से मुम्बई एक्सप्रेस), 14674 (शहीद एक्सप्रेस), 14038 (पठानकोट वाया अमृतसर से दिल्ली) को रद्द कर दिया गया। यात्रियों को टिकट का रिफंड दे दिया गया है।
अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के डायरेक्टर वेंकटेश राव ने बताया ट्रेनों के रद्द होने से अमृतसर-दिल्ली की आने जाने वाली 18 फ्लाइटें की बुकिंग फुल हो गई है। लोगों की सुविधा के लिए इंडियन एयरवेज, जेट एयरवेज, स्पाईस जेट ने 1-1 फ्लाइट बढ़ाई है। किराया बढ़ाए पर पूछे सवाल पर डायरेक्टर ने बताया कि आम किराया यात्रियों से वसूला जा रहा है। मांग अधिक होने से लोगों को हवाई जहाज में सफर करने के लिए टिकट नहीं मिल रहे हैं।