{"_id":"6a720163a95bf4d8ab0dc088","slug":"passenger-caught-with-foreign-currency-at-amritsar-airport-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अमृतसर एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा गया यात्री, अंडरगारमेंट्स में छिपाए थे डॉलर; CISF ने धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अमृतसर एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा गया यात्री, अंडरगारमेंट्स में छिपाए थे डॉलर; CISF ने धरा
Tue, 04 Aug 2026 08:42 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 04 Aug 2026 08:42 PM IST
सार
यात्री विदेशी मुद्रा को अंडरगारमेंट्स में छिपाकर विदेश ले जाने की कोशिश कर रहा था। जांच के दौरान CISF ने आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
यात्री से बरामद करंसी
- फोटो : संवाद
विस्तार
श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के पास से 31,500 अमेरिकी डॉलर (करीब 30 लाख रुपये) की विदेशी मुद्रा बरामद की है। यात्री विदेशी मुद्रा को अंडरगारमेंट्स में छिपाकर विदेश ले जाने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
बरामदगी के बाद यात्री और विदेशी मुद्रा को आगे की कार्रवाई के डीआरआई के हवाले कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक नियमित सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ कर्मियों को एक यात्री की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद उसकी गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके अंडरगारमेंट्स में छिपाकर रखे गए 31,500 अमेरिकी डॉलर बरामद हुए।
विज्ञापन
पूछताछ में सीआईएसएफ ने यात्री से विदेशी मुद्रा अपने साथ ले जाने संबंधी वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत यात्री और बरामद विदेशी मुद्रा को डीआरआई के हवाले कर दिया गया। फिलहाल यात्री की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। डीआरआई मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच में यह पता लगाया जाएगा कि विदेशी मुद्रा का स्रोत क्या है। इसे किस उद्देश्य से विदेश ले जाया जा रहा था और इसके पीछे किसी संगठित तस्करी गिरोह या अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है।