{"_id":"669d2771b305e8ee490225fe","slug":"pakistani-smugglers-ordered-big-drones-from-china-to-transport-large-consignments-of-drugs-and-weapons-to-india-amritsar-news-c-59-1-asr1001-107097-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरहद पर बढ़ी चौकसी: नशा-हथियार तस्करी के लिए पाकिस्तान ने चीन से खरीदे बड़े ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरहद पर बढ़ी चौकसी: नशा-हथियार तस्करी के लिए पाकिस्तान ने चीन से खरीदे बड़े ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Sun, 21 Jul 2024 08:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
पंकज शर्मा, संवाद, अमृतसर (पंजाब)
पंकज शर्मा, संवाद, अमृतसर (पंजाब)
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 08:51 PM IST
सार
पाकिस्तानी तस्करों की ओर से मंगवाए गए नए ड्रोन करीब 18 से 20 लाख रुपये की लागत के बताए जा रहे हैं। ये साइज में छोटे होने के साथ ही 10 से 12 किलो का वजन उठा सकते हैं। इनकी खासियत है कि उड़ान के दौरान इनकी आवाज बहुत ही कम होती है।
विज्ञापन
ड्रोन
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
पाकिस्तानी तस्कर आने वाले दिनों में नशे व हथियारों की बड़ी खेप भारत भेज सकते हैं। इसके लिए उन्होंने चीन निर्मित ड्रोन खरीदे हैं, जो कि 10 से 12 किलो का वजन उठाकर आसानी से भारत आ सकते हैं। ऐसा इनपुट भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को मिला है, जिसके बाद सरहद पर चौकसी बढ़ा गई है।
तस्करी की बड़ी खेप आने की सूचना के बाद बीएसएफ व सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। यह खेप 15 अगस्त से पहले भारत आने के इनपुट मिले हैं। इसके लिए आईएसआई पाकिस्तानी तस्करों की सहायता ले रही है। इसके साथ ही कनाडा, अमेरिका और जर्मनी में बैठे खालिस्तानी आतंकियों और गैंगस्टरों के भारतीय नेटवर्क की भी मदद ली जा सकती है।
इस इनपुट को ध्यान में रखते हुए भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने बॉर्डर पर कंटीली तारों के पास सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, बॉर्डर की ओर जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी को भी सख्त कर दिया है। पंजाब पुलिस और बीएसएफ के अधिकारियों को भी सीमांत गांवों की ग्रामीण डिफेंस कमेटियों के साथ मीटिंग करने की हिदायत दी गई है।