फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   pakistan, smuggler, search, police

पाक से जुड़े तस्कर ढूंढने निकली पुलिस

Sun, 20 Jul 2014 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 20 Jul 2014 10:17 PM IST
विज्ञापन
pakistan, smuggler, search, police
तरनतारन पुलिस ने पाकिस्तान के साथ संबंध बनाकर हेरोइन, स्मैक, नकली करेंसी और असलाह मंगवाने के साथ पाकिस्तान जाकर भारत की खुफिया जानकारी का आदान प्रदान करने के मामले का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन



33 तस्करों के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैैं। इन आरोपियों में 7 महिलाएं भी शामिल हैैं जबकि कुल 17 आरोपी सराए अमानत खां के निवासी हैैं। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन



आईजी बार्डर जोन ईश्वर चंद्र ने बताया कि एसएसपी तरनतारन राजजीत सिंह हुंदल को खुफिया सूचना मिली कि तरनतारन में बहुत से लोगों ने लंबे समय से पाकिस्तान के साथ संबंध बनाए हुए हैैं और यह लोग गैर कानूनी ढंग से कई बार पाकिस्तान भी जा चुके हैैं। इन लोगों के पाकिस्तान में बैठे बदनाम तस्करों और आतंकवादियों के साथ गहरे संबंध कायम हो चुके हैैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले कुल 33 भारतीय तस्करों की खुफिया रिपोर्ट के बाद यह खुलासा हुआ है कि इन तस्करों के पास पाकिस्तानी सिम हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये मोबाइल पर अक्सर पाकिस्तान में बैठे तस्करों के साथ राबता कायम करके हेरोइन, स्मैक, अफीम, पोस्त के अलावा अन्य नशीले पदार्थों के साथ-साथ भारतीय जाली करेंसी और असलाह के भंडार मंगवाते हैैं। आईजी ने बताया कि इन सभी तस्करों की शिनाख्त के बाद थाना सराए अमानत खां में मामला दर्ज किया गया है।



उन्होंने बताया कि इन तस्करों में सुरजन सिंह, बलकार सिंह, शमशेर सिंह उर्फ शेरा (तीनों भाई) पुत्र अमर सिंह, गुरप्रताप सिंह पुत्र स्व. सितारा सिंह, मलकीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, चमकौर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, दिलबाग सिंह पुत्र शमशेर सिंह, सरताज सिंह उर्फ ताजा पुत्र शमशेर सिंह, बख्तावर सिंह उर्फ भोला पुत्र सुरजन सिंह, निरवैल सिंह उर्फ फत्ता पुत्र सुरजन सिंह, रणजीत कौर पत्नी मलकीत सिंह, प्रेमजीत कौर पत्नी सुखदेव सिंह, वरिंदर कौर पत्नी गुरजीत सिंह, शरनजीत कौर पत्नी चमकौर सिंह, हरजीत कौर पत्नी शमशेर सिंह, संदीप कौर पत्नी सरताज सिंह, कंवलजीत कौर पत्नी दिलबाग सिंह सभी निवासी गांव सराए अमानत खां के अलावा गुरजंट सिंह पुत्र सविंदर सिंह, प्रभदेव सिंह उर्फ पुत्र सुरमुख सिंह, दिलशेर सिंह पुत्र सुरमुख सिंह, बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला पुत्र अमरीक सिंह, गुरचरन सिंह उर्फ भोला पुत्र अमरीक सिंह, सुरमुख सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, राज कुमार उर्फ विक्की कुमार पुत्र उमर प्रकाश, सुखविंदर सिंह उर्फ टीटू पुत्र अमरीक सिंह, मुखतार सिंह पुत्र अमरीक सिंह सभी निवासी गांव हवेलियां, जसबीर सिंह उर्फ जस्सा चेयरमैन पुत्र चंनण सिंह, अमरबीर सिंह उर्फ अब्बा पुत्र जसबीर सिंह निवासी गांव चीमां खुर्द हाल रसूलपुर, सुखबीर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह, तरसेम सिंह उर्फ सोमू पुत्र जगतार सिंह निवासी गांव भूसे, सविंदर सिंह पुत्र निशान सिंह निवासी थेह सरहाली (थाना वल्टोहा), धरमिंद्र सिंह उर्फ हरि सिंह निवासी गांव धनोया (थाना घरिंडा) अमृतसर, कुलवंत सिंह उर्फ कंता पुत्र जसबीर सिंह निवासी गांव चाहल (थाना सराए अमानत खां) जिला तरनतारन शामिल हैैं। आईजी ने बताया कि सभी तस्करों की गिरफ्तारी के  लिए पुलिस की विभिन्न टीमें बनाकर छापामारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed