{"_id":"6813977af24d1c75790766df","slug":"pakistan-not-open-attari-border-gate-pahalgam-terror-attack-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान ने नहीं खोले अटारी बॉर्डर के गेट, लोग पूरा दिन करते रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान ने नहीं खोले अटारी बॉर्डर के गेट, लोग पूरा दिन करते रहे इंतजार
Thu, 01 May 2025 09:18 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 01 May 2025 09:18 PM IST
सार
पाकिस्तान ने गुरुवार को अपने नागरिकों को लेने से इनकार कर दिया और अटारी बॉर्डर के गेट नहीं खोले जिससे सरहद के उस पार जाने के लिए लोग पूरा दिन इंतजार करते रहे। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
अटारी-वाघा बॉर्डर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Attari Border: पहगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव के चलते गुरुवार को पाकिस्तान ने अपने ही नागरिकों को लेने से मना कर दिया और गेट नहीं खोले। हालांकि भारत सरकार की ओर से पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की दी गई, डेडलाइन खत्म हो चुकी है। फिर भी कहा जा रहा था कि पाकिस्तान अगर गेट खोलता है तो नागरिकों को उनके वतन भेजा जाए।
विज्ञापन
ऐसे में गुरुवार देर शाम तक लोगों को अटारी बॉर्डर पर रोका गया। पाकिस्तानी नागरिक अटारी बॉर्डर पर पहुंचे और घंटो इंतजार करते रहे। जब पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से गेट न खोलने व लोगों को लेने से मना कर दिया तो शाम को सभी लोग वापस लौट गए। इतना ही नहीं पाकिस्तान की तरफ से गेट न खोले जाने के चलते भारतीय नागरिक भी सीमा के इस पार नहीं आ सके और दोनों तरफ से लोग फंसे रहे।
विज्ञापन
पाकिस्तानी नागरिकों की ओर से लगातार गुहार लगाई जाती रही कि उन्हें अपने देश आने दिया जाए। इसी बीच दोनों तरफ फंसे लोगों के मन में डर का माहौल बन हुआ है। हालांकि भारत की ओर से भी बॉर्डर के गेट गुरुवार को नहीं खोले गए।
विज्ञापन
26 लोगों की हुई थी मौत
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 22 अप्रैल को पहलगाम की बायसरन घाटी में दोपहर करीब तीन बजे आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों को मार डाला। ये आतंकी सेना की वर्दी में आए थे। आतंकियों ने पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में दो विदेशी व दो स्थानीय नागरिक शामिल थे। इस आतंकी हमले के बाद भारत सकरार ने तुरंत प्रभाव से पाकिस्तान के नागरिकों को देश छोड़ने के आदेश दिए और हिंदू जल समझौते को रद्द कर दिया था।
ये भी पढ़ें: आतंकी हमले की साजिश नाकाम: अटारी बॉर्डर पर मिला हथियारों का जखीरा, पड़ोसी मुल्क से रची गई थी साजिश