फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Opposition to Patna Sahib's decision: Resolution passed against five beloveds

पटना साहिब के फैसले का विरोध : पांच प्यारों के खिलाफ प्रस्ताव पास, कहा- श्री अकाल तख्त के आदेश को चुनौती देना मर्यादा के खिलाफ

Sun, 11 Dec 2022 08:00 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Opposition to Patna Sahib's decision: Resolution passed against five beloveds
अमृतसर। श्री अकाल तख्त के फैसले को चुनौती देने वाले पटना साहिब के पांच प्यारों का विरोध शुरू हो गया है। शनिवार को अगल-अलग तख्तों पर बैठक कर पांच प्यारों के खिलाफ प्रस्ताव पास किए गए हैं। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की ओर से पटना साहिब विवाद संबंधी हुक्मनामा जारी किया गया था। इसे पटना साहिब के पांच प्यारों ने मानने से मना कर दिया था। बैठकों में कहा गया कि श्री अकाल तख्त के आदेशों को देना धार्मिक नियमों के विरुद्ध है।
विज्ञापन

श्री तख्त केसगढ़ साहिब के पांच प्यारों भाई सर्बजीत सिंह, भाई मुखतियार सिंह, भाई कुलवंत सिंह, भाई कर्मजीत सिंह और भाई गुरमीत सिंह ने एक संयुक्त आदेश जारी कर कहा है कि श्री अकाल तख्त के आदेश को वापस नहीं लिया जा सकता है।
विज्ञापन

अकाल तख्त साहिब के पांच प्यारों भाई सुखजीत सिंह, भाई अमरजीत सिंह, भाई संदीप सिंह, भाई जतिंदर सिंह और भाई बिक्रमजीत सिंह ने भी इसे पंथक मर्यादा का उल्लंघन बताया है। वहीं श्री तख्त दमदमा साहिब तलवंडी साबो के पांच प्यारों भाई केवल सिंह, भाई हरजीत सिंह, भाई अमनदीप सिंह, भाई गुरविंदर सिंह और भाई गुरप्रीत सिंह ने भी संयुक्त आदेश जारी कर श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों को चुनौती देना गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed