फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   operation blue star anniversary khalistan refrendum police security in amritsar

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी: खालिस्तान रेफरेंडम-एक्स पर 250 अकाउंट एक्टिव, अमृतसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Fri, 06 Jun 2025 10:15 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 06 Jun 2025 10:15 AM IST
सार

अमृतसर में सुरक्षा के नजरिए से पुलिस द्वारा शहर के प्रवेश और निकास स्थलों पर नाकाबंदी कर दी गई है। अन्य जिलों और राज्यों से आने वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से भी शहर के अलग अलग हिस्सों व संवेदनशील स्थलों पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
operation blue star anniversary khalistan refrendum police security in amritsar
अमृतसर में सुरक्षा कड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

छह जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर एक तरफ जहां पाकिस्तान आईएसआई का एम विंग एक्टिव हो गया है। वहीं अब खालिस्तान रेफरेंडम की भी तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन


केंद्रीय एजेंसियों को मिले इनपुट के अनुसार एक्स पर 250 अकाउंट एक्टिव हैं, जो यूके, यूएस, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और वैंकूवर में खालिस्तान समर्थकों को खालिस्तान फ्रीडम रैली और खालिस्तान रेफरेंडम के लिए संपर्क कर रहे हैं। इन 250 अकाउंट के जरिए खालिस्तान समर्थकों से संपर्क कर अलग-अलग देश में रेफरेंडम के लिए प्लानिंग की जा रही है। खालिस्तान समर्थकों को ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर भारत सरकार के खिलाफ रैली करने की आड़ में एक प्रकार से खालिस्तानी आतंकी मॉड्यूल को एक्टिव किया जा रहा है।
विज्ञापन


केंद्रीय एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक 6 जून को सिख फॉर जस्टिस के आतंकी लीडर गुरपतवंत सिंह पन्नू ने जालंधर के फिल्लौर के राधा स्वामी कॉलोनी में स्थित डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिक पोतने और उसके स्वरूप को बिगाड़ने की जिम्मेदारी ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में सिख फॉर जस्टिस ने डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा के स्वरुप को बिगाड़ने की चुनौती दी है। सिख फॉर जस्टिस और अन्य खालिस्तान आतंकी संगठनों के जरिए ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए कई संगठन एकजुट हो गए हैं।

अमृतसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

आपरेशन ब्लू स्टार की बरसी को लेकर अमृतसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बरसी कार्यक्रम को लेकर पुलिस बल को चप्पे चप्पे पर तैनात किया गया है। बुधवार की शाम शहर के कई हिस्सों में सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर की अगुआई में फ्लैग मार्च निकाला गया।




इसी तरह एडीसीपी विशालजीत सिंह की अगुआई में भी हाल गेट से लेकर भरावां दा ढाबा तक और फिर सिकंदरी गेट तक फ्लैग मार्च निकाला गया। उन्होंने बताया कि शरारतीतत्वों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने जनता से अपील की है कि अफवाहों पर यकीन ना करें। संदिग्ध वस्तु बम हो सकती है, ऐसा दिखने पर पास के थाने या फिर पुलिस के कंट्रोल रूम पर जानकारी दें। इसकी जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed