फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Only Punjab has right on Chandigarh- Dhami

चंडीगढ़ पर सिर्फ पंजाब का अधिकार - धामी

Sun, 20 Nov 2022 10:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Only Punjab has right on Chandigarh- Dhami
अमृतसर । हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की ओर से चंडीगढ़ में अलग हरियाणा विधानसभा के लिए भूमि की मांग करने पर एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि पंजाब के दर्जनों गांव उजाड़ कर बनाए गए चंडीगढ़ पर अधिकार केवल पंजाब का ही है। चंडीगढ़, पंजाब के गांव को सुनसान बनाकर बनाया गया है। किसी को भी इस पर अधिकार नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब के अधिकारों की अनदेखी कर तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। धामी ने कहा कि यह दुख की बात है कि पंजाब के मुख्यमंत्री, भगवंत सिंह मान भी राज्य का प्रतिनिधित्व करने के बजाय विरोधियों का साथ दे रहे हैं। कुछ दिन पहले का उनका ट्वीट इस बात का सबूत है, जिसमें उन्होंने अलग पंजाब विधानसभा के लिए जमीन की मांग कर चंडीगढ़ पर पंजाब के अधिकार को कमजोर करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से निभाई गई षड्यंत्रकारी भूमिका के कारण केंद्र सरकार चंडीगढ़ से पंजाब के अधिकारों को लगातार कम कर रही है। धामी ने कहा कि चंडीगढ़ पर पंजाब का हक है, और हक रहेगा। केंद्र पहले ही पंजाब पर कई दबाव बना चुका है। अब और दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा को अपनी जमीन का इस्तेमाल अलग विधानसभा के लिए करना चाहिए और मौजूदा विधानसभा को खाली कर पंजाब को सौंप देना चाहिए। धामी ने पंजाब के राज्यपाल से अपील की है कि वह पंजाब विरोधी किसी भी फैसले का समर्थन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed