फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   one medical store on 15 thousand population

15 हजार आबादी पर होगा एक मेडिकल स्टोर

Tue, 06 Nov 2012 03:09 PM IST
अमृतसर/ब्यूरो
अमृतसर/ब्यूरो Updated Tue, 06 Nov 2012 03:09 PM IST
विज्ञापन
 one medical store on 15 thousand population

ड्रग कंट्रोलर पंजाब भाग सिंह ने कहा कि राज्य में जीवन रक्षक दवाओं का नशा के लिए हो रहा उपयोग रोकने के लिए सरकार सख्त कदम उठा रही है। यही कारण है कि राज्य के अंदर नई ड्रग नीति लागू करके 15 हजार की आबादी वाले क्षेत्र में सिर्फ एक ही मेडिकल स्टोर खोलने की इजाजत दी जा रही है। इसी तरह जिस गांव में एक सेंट्रल हेल्थ सेंटर है वहां पर 7 से 10 मेडिकल स्टोर खोलने के लिए लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। प्राइमरी हेल्थ सेंटरों वाले गांवों में सात से अधिक मेडिकल स्टोर नहीं खोले जा सकते।

विज्ञापन


भाग सिंह सोमवार को अमृतसर फार्मा मैन्यूफेक्चरिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। इस दौरान फार्मा मैन्यूफेक्चरर ने उन्हें अपनी समस्याएं बताईं। उन्होंने कहा कि राज्य में 25 हजार से अधिक मेडिकल स्टोर हैं। जिनको लाइसेंस जारी किए गए हैं। इनकी चेकिंग के लिए राज्य में 44 ड्रग इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि मेडिकल स्टोरों पर कोई भी गैर फार्मासिस्ट दवा न दे। इसकी चेकिंग के लिए भी सभी इंस्पेक्टर्स को विशेष हिदायतें जारी की गई है।
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से मिल रही शिकायतों और अदालत के आदेशों को मुख्य रख कर होलसेल स्टोरों के लाइसेंस जारी करने बंद कर दिए गए हैं। शिकायतें मिलने वाले करीब 74 कैमिस्टों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं। पिछले दो वर्षों में 500 से अधिक लाइसेंसों को सस्पेंड किया गया है। मेडिकल स्टोरों पर किसी भी कीमत पर दवाओं को नशा के रूप में बेचने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान फर्मा मैनूफेक्चरर एसोसिएशन के पदाधिकारियों प्रदीप बल्लगन, जुगल किशोर, रवि धवन, अमित कपूर, अजय शर्मा, सौरभ कक्कड़, पियूष शर्मा आदि ने समस्याओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जोनल लाइसेंस अथॉरिटी राजेश सूरी, ड्रग इंस्पेक्टर अनुपमा कालिया, बलबीन कौर, अमरपाल सिंह और सुखदीप सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed