{"_id":"6b019834068c4fe490099c14","slug":"nhm-employees-will-remain-stationed-in-chandigarh-until-the-23rd-amritsar-news-c-75-1-spkl1048-101541-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: एनएचएम कर्मचारी 23 तक चंडीगढ़ में डटे रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: एनएचएम कर्मचारी 23 तक चंडीगढ़ में डटे रहेंगे
Sat, 21 Nov 2026 06:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sat, 21 Nov 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरनतारन। पंजाब में नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया है। वे अपनी मांगों को लेकर 4 नवंबर से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने अब 23 नवंबर तक चंडीगढ़ में प्रदर्शन जारी रखने का एलान किया है जिससे प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
नेशनल हेल्थ मिशन इंप्लाइज यूनियन पंजाब के आह्वान पर सभी 23 जिलों में कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। हड़ताल में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ), एएनएम, आरबीएसके टीमों के सदस्य और आयुर्वेदिक मेडिकल अधिकारी शामिल हैं। स्टाफ नर्स, फार्मेसी अधिकारी, टीबी स्टाफ, लैब टेक्नीशियन सहित आईडीएसपी और पीएनडीटी विभाग के कर्मचारी भी आंदोलन का हिस्सा हैं। कर्मचारियों की गैरमौजूदगी से आयुष्मान आरोग्य केंद्रों की ओपीडी सेवाएं प्रभावित हुई हैं। मरीजों की नियमित जांच, दवा वितरण और स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गतिविधियां भी रुक गई हैं। शुगर, ब्लड प्रेशर, कैंसर स्क्रीनिंग और टीबी जांच-उपचार सेवाओं पर भी हड़ताल का असर दिख रहा है। यूनियन नेताओं के अनुसार, सरकार और विभागीय अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें हुईं। हालांकि, कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। वे अब 23 नवंबर तक चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर सरकार पर दबाव बनाएंगे। यूनियन नेताओं ने संकेत दिया है कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन व्यापक हो सकता है।