{"_id":"657493cd5c0f3d8751020214","slug":"nearly-rs-15-lakh-stolen-from-gurudwaras-piggy-bank-amritsar-news-c-75-1-spkl1048-155-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: गुरुद्वारा की गुल्लक से करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: गुरुद्वारा की गुल्लक से करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी
Sat, 09 Dec 2023 09:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sat, 09 Dec 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरनतारन। कस्बा नौशहरा पन्नूआं में स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा हिसोआण साहिब में 6 दिसंबर की रात अज्ञात व्यक्तियों ने दाखिल होकर गुल्लक से करीब डेढ़ लाख रुपये की राशि चोरी कर ली। घटना को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गए।
थाना सरहाली के अधीन आती पुलिस चौकी नौशहरा पन्नूआं की पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सतनाम सिंह पुत्र चरन सिंह निवासी नौशहरा पन्नूआं ने बताया कि वह गुरुद्वारा शहीद बाबा हिसोआण साहिब समिति का अध्यक्ष है। 6-7 दिसंबर की रात नकाबपोश व्यक्ति गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हुए। इन्होंने गुरुद्वारा साहिब के लोहे वाले गेट को तोड़ दिया। इसके बाद अज्ञात व्यक्तियों ने गुरुद्वारा साहिब की गुल्लक बाहर निकाल ली। अज्ञात व्यक्ति गुल्लक तोड़ते हुए उसमें से करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी कर मौके से फरार हो गए। इस घटना का पता तब चला, जब वह ग्रंथी सिंह के साथ सुबह करीब साढ़े 3 बजे नितनेम करने के लिए गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। इस घटना से सिख संगत में भारी रोष पाया जा रहा है। संगत ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि जल्द चोर काबू किए जाए।