फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Navjot Sidhu issued diet plan of his wife dr. navjot kaur

नवजोत सिद्धू का यू-टर्न: आयुर्वेद से पत्नी के कैंसर के इलाज का किया था दावा, विवाद के बाद अब ये कहा

Tue, 26 Nov 2024 09:18 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 26 Nov 2024 09:18 AM IST
सार

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू की पत्नी डाॅ. नवजोत काैर सिद्धू को कैंसर हुआ था।उनके पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद सिद्धू दंपती ने इसके इलाज के बारे में कई दावे किए थे।  

विज्ञापन
Navjot Sidhu issued diet plan of his wife dr. navjot kaur
नवजोत सिद्धू और नवजाेत काैर - फोटो : X @sherryontopp

विस्तार

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू के आयुर्वेद के माध्यम से अपनी पत्नी डाॅ. नवजोत कौर के कैंसर इलाज के दावे को विशेषज्ञों की ओर से खारिज कर दिया गया था। इसके बाद सिद्धू ने यू टर्न लेते हुए अपनी पत्नी नवजोत कौर का डाइट प्लान जारी किया। 
विज्ञापन


सिद्धू ने दावा किया कि इस डाइट प्लान से उन्होंने अपनी पत्नी के कैंसर का इलाज किया है। सिद्धू ने यह भी कहा कि मेरे लिए डॉक्टर भगवान का रूप है। शुरुआत में कैंसर पर एलोपैथी से ही काबू पाया गया। मेरे घर में एक डॉक्टर रह चुके हैं। उन्होंने अपनी पत्नी का पूरा डाइट प्लान इंटरनेट मीडिया पर जारी किया, जिससे उन्हें राहत मिली।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

वीडियो जारी कर बताया डाइट प्लान

सिद्धू ने वीडियो जारी कर कहा कि इस डाइट प्लान के इस्तेमाल से कैंसर से लड़ने के साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने में मददगार हो सकता है। आहार बनाने में मेरा कोई योगदान नहीं है। इसे प्रमुख डॉक्टरों के शोध के आधार पर तैयार किया गया है और विशेषज्ञों की सलाह से ही इसे तैयार किया गया है।

इलाज पहले, आयुर्वेद बाद में

डॉ. नवजोत कौर ने कहा कि एक डॉक्टर होने के नाते मैं समझती थी कि इलाज पहले आता है और आयुर्वेद बाद में आता है। मुझे लगा कि मैं बीमार हूं और सिद्धू मुझे कड़वी वस्तुएं खाने के लिए देने लगे। कुछ समय बाद मुझे बेहतर महसूस होने लगा। मैंने ये चीजें खाना शुरू कर दी। मेरा वजन कम होने लगा। शरीर की सूजन ठीक होने लगी। मैंने अब तक तीस किलो वजन कम कर लिया है। ठीक होने के बाद भी उस रिपोर्ट का पालन करना होता है। अगर पेट का स्कैन हो गया तो इसका मतलब यह नहीं कि मैं ठीक हो गई हूं। वे कोशिकाएं हमारे शरीर में मौजूद होती हैं, ताकि उन्हें दोबारा बढ़ने से रोका जा सके। यह जीवनशैली को बदलने का एक तरीका है जिसका मैं अब पालन करती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed