फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Narco and bone test of the culprits of the incident at Takht Sri Kesgarh Sahib Bibi Jagir Kaur

तख्त श्री केसगढ़ साहिब में हुई घटना के दोषियों का नारको और बोंन टेस्ट बीबी जागीर कौर

Sat, 18 Sep 2021 08:50 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
Narco and bone test of the culprits of the incident at Takht Sri Kesgarh Sahib Bibi Jagir Kaur
अमृतसर। एसजीपीसी की प्रधान बीबी जागीर कौर ने कहा कि तख्त श्री केसगढ़ साहिब में हुई घटना के साजिशकर्ताओं तक पहुंचने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से लापरवाही बरते जाना प्रशासन पर सवाल खड़े करता है। इस मामले में सरकार की नीयत ठीक नहीं लग रही। उन्होंने कहा कि तख्त श्री केसगढ़ साहिब में हुई घटना की गहराई तक जाने के लिए पकड़े गए आरोपी परमजीत सिंह का नारको टेस्ट और ब्रेन मैपिंग करवाई जाए। उन्होंने शनिवार को यह बात आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही।
विज्ञापन

एसजीपीसी प्रधान बीबी जागीर कौर ने कहा कि हमारी मांग पर पकड़े गए आरोपी के खिलाफ यूएपीए धारा लगाई गई, लेकिन अभी तक भी घटना के असल साजिशकर्ताओं का पता नहीं लगाया जा रहा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री और डीजीपी को पत्र लिखा गया, लेकिन इसमें अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चाहिए तो यह था कि अभी तक सभी आरोपियों को पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाता, लेकिन घटना के कई दिन बीतने के बाद भी साजिश के बारे कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब में बेअदबी की घटनाएं लगातार हो रहीं हैं और सरकारी तंत्र सो रहा है। उन्होंने सरकार के खुफिया तंत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंजाब के माहौल को खराब करने की घटनाएं सरेआम हो रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसजीपीसी प्रधान ने कहा कि अगर तख्त श्री केसगढ़ साहिब में हुई बेअदबी की घटना के आरोपी के पीछे काम कर रहे लोगों को सामने लाकर बनती कार्रवाई नहीं की गई तो एसजीपीसी को सख्त कदम उठाने को मजबूर होना पड़ेगा। और इसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। उन्होंने सिख जत्थेबंदियों से अपील की कि वे शांति बनाकर रखते हुए मिलकर सरकार पर दबाव बनाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। इस अवसर पर कमेटी के अतिरिक्त सचिव सुखदेव सिंह भूराकोहना, उप सचिव कुलविंदर सिंह रमदास, बलविंदर सिंह काहलवां, ओएसडी डॉ. अमरीक सिंह लतीफपुर और डॉ. सुखबीर सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed