फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Nagar Kirtan left for Delhi under the leadership of Panch Pyare

Amritsar News: पांच प्यारों की अगुवाई में दिल्ली के लिए रवाना हुआ नगर कीर्तन

Thu, 06 Apr 2023 10:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Thu, 06 Apr 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan left for Delhi under the leadership of Panch Pyare
दिल्ली फतेह दिवस को समर्पित भव्य नगर कीर्तन श्री अकाल तख्त साहिब से अरदास के पश्चात हुआ रवाना
विज्ञापन

अमृतसर शहर, जंडियाला गुरु, ब्यास, जालंधर, लुधियाना सहित विभिन्न स्थलों पर बड़ी संख्या में संगत नगर कीर्तन के दर्शन के लिए पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। दिल्ली फतेह दिवस को समर्पित विशाल नगर कीर्तन वीरवार को श्री अकाल तख्त साहिब से अरदास के पश्चात दिल्ली के रवाना हुआ। इस बार दिल्ली फतेह दिवस कार्यक्रम अकाली बाबा फूला सिंह के 200वें शहीदी दिवस व बाबा जस्सा सिंह रामगढि़या की 300वीं जन्म शताब्दी को समर्पित किया गया है।
इस मौके पर गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब के हेडग्रंथी दिलबाग सिंह ने अरदास की तथा पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन आरंभ हुआ। इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सुंदर पालकी साहिब में सुशोभित किया गया था। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका व महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि यह नगर कीर्तन वीरवार को पंजाब के विभिन्न शहरों व कस्बों से होता हुआ देर शाम गुरुद्वारा मंजी साहिब अंबाला में विश्राम करेगा। इसके बाद अंबाला से शुरू होकर करनाल, पानीपत व सोनीपत के रास्ते दिल्ली प्रवेश करेगा व गुरुद्वारा मजनू का टीला पर समाप्त होगा।
विज्ञापन

इस नगर कीर्तन में संत महापुरुष, निहंग सिख जत्थेबंदियां, शिरोमणि कमेटी सहित कौम की प्रमुख जत्थेबंदियां शिरकत कर रही हैं। निहंग सिंहों द्वारा जहां गतके के जौहर दिखाए जाएंगे वहीं गुरु साहिबान व महान सिख जरनैलों से संबंधित वस्तुओं के दर्शन भी संगतों को करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर से चलकर नगर कीर्तन जंडियाला गुरु, ब्यास, करतारपुर, जालंधर, खन्ना, सरहंद, राजपुरा से शंभू होता हुआ देर शाम अंबाला पहुंचा। नगर कीर्तन के रास्ते में विभिन्न स्थलों पर पहुंचकर संगतों ने दर्शन किए व नगर कीर्तन की अगुवाई कर रहे पांच प्यारों व उनके साथ चल रहे प्रबंधकों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर हरमीत सिंह कालका व जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि 8 अप्रैल को लाल किले पर कीर्तन दरबार होगा। 9 अप्रैल को खालसाई मार्च निकाला जाएगा जो लाल किले पर समाप्त होगा। लाल किले पर सिख मार्शल आर्ट गतके के जौहर गतका पार्टियों द्वारा दिखाए जाएंगे। ढाडी वार का आयोजन होगा। लाइट एंड शो होगा। उन्होंने इस कार्यक्रम को लाल किले के मैदान में आयोजित करने की अनुमति देने, सुरक्षा प्रदान करने सहित अन्य स्वीकृतियों के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद भी दिया।
- फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed