फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Nagar Kirtan decorated with Sri Akal Takht Sahib on the occasion of Prakash Parv of Sri Guru Gobind Singh ji

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व संबंधी श्री अकाल तख्त साहिब से सजाया गया नगर कीर्तन

Sat, 08 Jan 2022 10:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan decorated with Sri Akal Takht Sahib on the occasion of Prakash Parv of Sri Guru Gobind Singh ji
अमृतसर। दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व संबंधी एसजीपीसी ने श्री अकाल तख्त साहिब से नगर कीर्तन सजाया। कीर्तन का नेतृत्व पंज प्यारों ने किया। खराब मौसम के मद्देनजर इस बार नगर कीर्तन पहले से तय रास्तों की जगह सचखंड श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा तक ही सीमित रहा।
विज्ञापन

नगर कीर्तन की शुरुआत सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी जगतार सिंह ने करवाई। इस दौरान पंज प्यारे साहिबान, निशानती व नगारी सिंहों तथा प्रमुख शख्सियतों को सिरोपे भेंट किए गए। परिक्रमा में संगत ने नगर कीर्तन के साथ चलते हुए गुरु जस का गायन किया और फूलों की वर्षा की।
विज्ञापन

इस मौके पर सिंह साहिब ज्ञानी जगतार सिंह, श्री अकाल तख्त साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी मलकीत सिंह, एसजीपीसी के एक्टिंग जत्थेदार हरजाप सिंह, कमेटी सदस्य भाई मनजीत सिंह, सचिव महिंदर सिंह, अतिरिक्त सचिव सुखदेव सिंह तथा श्री दरबार साहिब के प्रबंधक गुरिंदर सिंह मथरेवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed