{"_id":"61a8c4faf6c1ba43c66f9344","slug":"my-complexion-is-black-but-my-intention-is-clear-says-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल का सीएम चन्नी को जवाब: अमृतसर में बोले- मेरा रंग काला है लेकिन नीयत साफ है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल का सीएम चन्नी को जवाब: अमृतसर में बोले- मेरा रंग काला है लेकिन नीयत साफ है
Thu, 02 Dec 2021 06:50 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 02 Dec 2021 06:50 PM IST
सार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर जवाबी हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा कि मैं सस्ते कपड़े पहनने वाला और जमीन पर रहने वाला व्यक्ति हूं। मेरा रंग काला है लेकिन नीयत बिल्कुल साफ है।
विज्ञापन
अमृतसर एयरपोर्ट से बाहर आते अरविंद केजरीवाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चाहे उनका रंग काला है लेकिन उनकी नीयत बहुत साफ है। यह बात गुरुवार को उन्होंने अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद और पठानकोट रवाना होने से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा उन्हें काला अंग्रेज बताने के जवाब में कही।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब से मैंने एलान किया है पंजाब की महिलाओं को 1000 रुपये दूंगा, तब से चन्नी साहब बहुत गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। मेरे बारे में सस्ते-सस्ते कपड़े पहनने वाला व्यक्ति होने की बात करते हैं। सस्ते कपड़े पहनने में मुझे कोई तकलीफ नहीं। पंजाब में सरकार बनने पर मैं माताओं-बहनों को 1000-1000 रुपये हर माह दूंगा और वो इससे नए-नए सूट खरीदेंगी। इसमें ही मेरी खुशी है।
विज्ञापन
कल उन्होंने मुझे काला कहा, मेरा रंग काला है, मैं मानता हूं। कार में गांव-गांव घूमता हूं तो मेरा रंग काला हो गया। मैं चन्नी की तरह हेलीकॉप्टर से आसमान में नहीं घूमता। पंजाब में मेरी माताओं को काला बेटा और मेरी बहनों को काला भाई पसंद है। मैं झूठे वादे नहीं करता और यह काला आदमी (केजरीवाल) पंजाब के लोगों के साथ करने वाले हर वादों को पूरा करेगा। इस अवसर पर भगवंत मान, राघव चड्डा, हरपाल सिंह चीमा, कुलतार सिंह संधवा, कुंवर विजय प्रताप सिंह और आप की जिला प्रधान जीवनजोत कौर भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन