फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   murder in batala gurdaspur

बटाला में बहन के ससुर को मार डाला

Sun, 22 Mar 2020 09:21 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
murder in batala gurdaspur
जालंधर रोड स्थित गांव जाहदपुर में शनिवार की रात युवक ने बहन के ससुर की हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुखराज सिंह( 55) निवासी गांव जाहदपुर के रूप में हुई। थाना रंगड नंगल पुलिस ने आरोपी और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसएचओ बलजीत कौरके मुताबिक पुलिस को दिए बयान में संदीप सिंह निवासी जाहदपुर ने बताया कि वह और उसका पिता सुखराज सिंह अपने घर में शनिवार की रात को शराब पी रहे थे। इसी दौरान उसका साला हरमिंदर सिंह निवासी गांव बाबोवाल अपने दो साथियों समेत उसके घर में आ धमका। उसने बताया कि उसके साले को उसका शराब पीना पसंद नही था। उसके साले का उसका शराब पीना अच्छा नही लगा और उसने गुस्से में आकर उसके पिता सुखराज सिंह के सिर में लकड़ी का दस्ता मार दिया।
विज्ञापन

डर के मारे वह और उसकी पत्नी घर से जान बचाने के लिए बाहर भाग खड़े हुए। कुछ समय के बाद वह घर आए तो देखा कि उसका पिता मृत हालत में जमीन पर पड़ा था। इस संबंध में उसने तुरंत सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए के सिविल अस्पताल भेजा। एसएचओ ने बताया कि मृतक के बेटे संदीप सिंह के बयान पर हरमिंदर सिंह और दो अज्ञात साथियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed