{"_id":"669d2ba9c627be242f039a5f","slug":"mr-fed-up-with-moneylenders-committed-suicide-amritsar-news-c-59-1-asr1001-107100-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: अमृतसर में सूदखोरों से तंग एमआर ने सल्फास निगलकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: अमृतसर में सूदखोरों से तंग एमआर ने सल्फास निगलकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। स्टार एवेन्यू के तनिष सचदेवा (32) ने सल्फास निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों का आरोप है कि सूदखोरों से तंग आकर तनिष ने देर शाम सल्फास निगल लिया। परिवार ने बताया कि आरोपी सूदखोरों ने बैंक के माध्यम से 27.44 लाख रुपये देकर तनिष से 48.91 लाख रुपये वसूले थे।
इसके बावजूद आरोपी उससे 25 लाख रुपये वसूलने की धमकी दे रहे थे। उधर, कैंटोनमेंट पुलिस ने तरसेम कुमार की शिकायत पर सोमिल मेहरा, ईशान मेहरा, उसकी पत्नी भानू चोपड़ा उर्फ सानिया, राकेश मेहरा, आरिश अरोड़ा और सुनील उर्फ शीला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एडीसीपी अभिमन्यु राणा ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
तरसेम कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा तनिष एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (एमआर) के पद पर काम करता है। बेटे की शादी तीन साल पहले हुई थी। अब वह अपनी पत्नी अनीता और दो साल की बेटी के साथ अलग रह रहा था। शाम को तनिष ने अपनी मां के मोबाइल पर चौंकाने वाले मैसेज भेजे। इसमें लिखा था कि वह दुखी होकर आत्महत्या कर रहा है। इसके बाद तनिष को उसकी पत्नी ने कई बार उसके मोबाइल पर फोन किया। जब तनिष ने फोन नहीं उठाया तो उसके दोस्त मट्टू को फोन किया गया। मट्टू ने कहा कि अभी तक उनकी तनिष से बात नहीं हुई है। पूरा परिवार मिलकर तनिष को ढूंढने लगा। तनीष को शाम जीटी रोड रानी का बाग के पास से ढूंढ लिया गया। उनका स्वास्थ्य बहुत खराब था। उसने बताया कि उक्त आरोपियों से परेशान होकर उसने सल्फास निगल लिया है। तनिष को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों को सौंप दिया है।