{"_id":"62ead74f0c490f379f1c565e","slug":"mother-swallowed-poisonous-thing-along-with-her-two-children-all-three-died-gurdaspur-news-pkl458525296","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला : मां ने अपने दो बच्चों समेत जहरीली चीज निगली, तीनों की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटाला : मां ने अपने दो बच्चों समेत जहरीली चीज निगली, तीनों की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटाला। थाना डेरा बाबा नानक के आधीन आते गांव तरपल्ला में बुधवार की देर शाम को एक मां ने अपने दो बच्चों समेत कोई जहरीली चीज निगल ली। इसमें तीनों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान कुलविंदर कौर मां, बेटा सुखमनप्रीत सिंह (15) और बेटी सिमरीन कौर (13) के रूप में हुई है। फिलहाल तीनों द्वारा कोई जहरीली चीज निगलने के कारण के बारे में पता नहीं चल सका।
खबर लिखे जाने तक डेरा बाबा नानक की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। इस संबंध में डेरा बाबा नानक के एसएचओ हरमीक सिंह ने बताया कि बुधवार को केवल सिंह निवासी गांव तरपल्ला जब अपने काम से घर वापस आया तो देखा कि उसकी पत्नी कुलविंदर कौर, बेटा सुखमनप्रीत सिंह और बेटी सिमरीन बेहोशी की हालत में पड़े थे। उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया मगर उक्त तीनों की हालत गंभीर होती देख डॉक्टरों ने तीनों को अमृतसर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया।
एसएचओ हरमीक सिंह ने बताया कि फिलहाल उक्त तीनों द्वारा जहरीली चीज के निगलने का कारण के बारे में पता नहीं चल सका। वहीं पुलिस मृतकों के परिजनों के बयान लेने जा रही है, बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।