{"_id":"61fa545040e2d2010930388a","slug":"mohammad-mustafa-again-in-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: विवादों में फिर मोहम्मद मुस्तफा, अब एसजीपीसी ने कहा- माफी मांगे, नहीं तो उठाया जाएगा कानूनी कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: विवादों में फिर मोहम्मद मुस्तफा, अब एसजीपीसी ने कहा- माफी मांगे, नहीं तो उठाया जाएगा कानूनी कदम
Wed, 02 Feb 2022 03:40 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 02 Feb 2022 03:40 PM IST
सार
मोहम्मद मुस्तफा का विवादों से नाता टूटता ही नहीं। अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मुस्तफा से माफी मांगने को कहा है। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाने की बात भी एसजीपीसी के प्रधान ने कही है।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने मोहम्मद मुस्तफा की ओर से श्री गुरुग्रंथ साहिब जी को किताब कहने की सख्त शब्दों में निंदा की और सिख कौम से माफी मांगने को कहा है। उन्होंने कहा कि श्री गुरुग्रंथ साहिब जी पूरी मानवता के अध्यात्मिक गुरु हैं।
विज्ञापन
धामी ने कहा कि दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने ज्योति जोत के समाने से पहले श्री गुरुग्रंथ साहिब जी को गुरतागद्दी देकर सिख कौम को श्री गुरुग्रंथ साहिब की शरण में ले गए थे। उन्होंने कहा कि श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के अंदर सिख कौम की श्रद्धा है, जिसमें दर्ज गुरबाणी से नेतृत्व लेकर सिख अपना जीवन जीते हैं।
विज्ञापन
जोत श्री गुरुग्रंथ साहिब जी को किताब कहना मोहम्मद मुस्तफा की छोटी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उनके इस बयान से सिख भावनाओं को ठेस पहुंची है। एसजीपीसी प्रधान ने कहा कि मोहम्मद मुस्तफा खुलेआम माफी मांगें, अगर ऐसा नहीं करते तो उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
पहले दिया था विवादित बयान
इससे पहले भी मोहम्मद मुस्तफा एक वीडियो को लेकर विवादों में रहे हैं। वायरल वीडियो में मोहम्मद मुस्तफा यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि ‘मैं अल्लाह की कसम खाकर कहता हूं कि इनका कोई जलसा नहीं होने दूंगा। मैं कौमी फौजी हूं और आरएसएस का एजेंट नहीं हूं, जो डरकर घर में घुस जाऊंगा। अगर दोबारा इन्होंने ऐसी हरकत की तो खुदा की कसम घर में घुस कर मारूंगा। मैं आज सिर्फ वार्निंग दे रहा हूं। मैं वोटों के लिए नहीं लड़ रहा, बल्कि कौम के लिए लड़ रहा हूं। मैं पुलिस और प्रशासन को यह बता देना चाहता हूं कि अगर फिर से ऐसी हरकत हुई और मेरे जलसे के बराबर में हिंदुओं को जलसे की इजाजत दी गई तो ऐसे हालात पैदा करूंगा कि संभालना मुश्किल हो जाएगा।’