फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Mobile app named BSF Attari launched by Border Security Force in Amritsar

Amritsar: रिट्रीट सेरेमनी देखने वालों के लिए बीएसएफ ने लांच किया एप, घर बैठे ही सीट बुक करवा सकेंगे पर्यटक

Wed, 25 Jan 2023 11:47 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 25 Jan 2023 11:47 AM IST
सार

रिट्रीट सेरेमनी देखने वालों को अब इस एप के जरिए अपनी बुकिंग करनी आसान हो जाएगी। पर्यटक घर बैठे ही अब रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए अपनी सीट बुक करवा सकेंगे।इस एप को बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर की ओर से तैयार करवाया गया है। 

विज्ञापन
Mobile app named BSF Attari launched by Border Security Force in Amritsar
अटारी बार्डर पर रिट्रीट सेरेमनी - फोटो : फाइल

विस्तार

अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल की ओर से बीएसएफ अटारी नाम का मोबाइल एप लांच किया गया है। बीएसएफ के डीजी एसएल थायसेन की तरफ से बार्डर पर रिट्रीट देखने आने वाले दर्शकों के लिए इसे विशेष रूप में लांच किया गया है। अब यह एप गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध करवा दिया गया है। इस एप में वह सभी फीचर्ज और सूचनाएं है जो अटारी डाट बीएसएफ डाट जीओवी डाट इन में उपलब्ध है। इस साइट को पांच जनवरी को बीएसएफ के पूर्व डीजी पंकज कुमार सिंह की ओर से लांच किया गया था।  

विज्ञापन


रिट्रीट सेरेमनी देखने वालों को अब इस एप के जरिए अपनी बुकिंग करनी आसान हो जाएगी। पर्यटक घर बैठे ही अब रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए अपनी सीट बुक करवा सकेंगे। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि अटारी जेसीपी पर उन लोगों को ही सीट उपलब्ध करवाई जाएगी जो इस एप या फिर वेबसाइट के माध्मय से पहले बुकिंग करवाएंगे। इस एप को बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर की ओर से तैयार करवाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed