फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   MLA's advisor received death threat from UK

Amritsar News: यूके से मिली विधायक के सलाहकार को जान से मारने की धमकी

Tue, 10 Oct 2023 07:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Tue, 10 Oct 2023 07:19 PM IST
विज्ञापन
MLA's advisor received death threat from UK
पुलिस संपर्क खंगालने में जुटी, छह दिन बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। विधानसभा हलका पश्चिम से विधायक जसबीर सिंह संधू के सलाहकार वरुण को मारने की धमकी मिली है। पुलिस जांच में सामने आया कि यूके के नंबर से यह धमकी दी गई। फिलहाल साइबर सेल की टीम जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमकी देने वाले नंबर की जांच कर रहे हैं। एडीसीपी प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

हलका पश्चिम के विधायक जसबीर सिंह ने पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह को घटना की जानकारी दी है। विधायक ने पुलिस अधिकारी को ऑडियो का प्रमाण भी भेजा। फोन पर धमकी देने वाला युवक पहले वरुण व उसके बाद गौरव को गोली मारने की बात कह रहा है। ऑडियो में कहा कि तुम घर-परिवार वाले हो, घर बैठो। तीन मिनट 43 सेकेंड के ऑडियो में आरोपी ने वरुण के साथ गाली-गलौज भी की। पुलिस राजनीतिक रंजिश के एंगल पर भी काम कर रही है।
विज्ञापन


वहीं आप विधायक जसबीर सिंह संधू ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने के तुरंत बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी है। इस घटना के पीछे कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा। दूसरी तरफ पता चला है कि विदेश के नंबरों से धमकी देने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी गैंगस्टरों की ओर से भी शहर के बड़े कारोबारियों, राजनेताओं और डाक्टरों को रंगदारी के लिए धमकियां मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed