{"_id":"687a7e1d53d1e7f6530031ac","slug":"miscreants-opened-fire-at-congress-leaders-house-amritsar-news-c-16-1-pkl1027-766486-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: कांग्रेस नेता के घर पर बदमाशों ने की गोलीबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: कांग्रेस नेता के घर पर बदमाशों ने की गोलीबारी
Fri, 18 Jul 2025 10:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 18 Jul 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री खडूर साहिब। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार चोपड़ा के घर पर वीरवार रात अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। गोलियों की आवाज सुनकर परिवार दहशत में आ गया। श्री गोइंदवाल साहिब थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
अटारी कपूरथला मार्ग स्थित कस्बा फतेहाबाद निवासी प्रदीप कुमार चोपड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हैं। प्रदीप कुमार चोपड़ा का कस्बे में शैलर का व्यवसाय है और उन्होंने दिल्ली में भी अपना कारोबार फैलाया है। सितंबर 2023 में राम प्रदीप कुमार चोपड़ा को विदेशी नंबरों से रंगदारी के लिए धमकियां मिलती रहीं। इसके बाद उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक दर्ज की गई प्राथमिकी के संबंध में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। प्रदीप अपने व्यवसाय के सिलसिले में दिल्ली गए हुए थे और उनका बेटा दीपक चोपड़ा शैलर में मौजूद था। परिवार के सदस्य थोड़ी दूरी पर घर में सो रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे अज्ञात लोगों ने उनके घर पर फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर परिवार घबरा गया, जिसके बाद उन्होंने दीपक चोपड़ा को इसकी सूचना दी। दीपक चोपड़ा ने बताया कि उनके परिवार को पिछले काफी समय से विदेशी नंबरों से रंगदारी के लिए धमकियां मिल रही हैं।
उन्होंने परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि लगातार मिल रही धमकियों के बावजूद पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई है। परिवार को पलायन का खतरा बना हुआ है। गोइंदवाल साहिब थाना प्रमुख बलराज सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर दोषियों की पहचान करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रमुख ने कहा कि प्रशासन परिवार की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।