{"_id":"5e120dba8ebc3e87cc2f1d77","slug":"minister-randhawa-send-letter-to-shri-akal-takht-amritsar-news-pkl3621607119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने श्री अकाल तख्त को भेजा स्पष्टीकरण, लिखा- वीडियो में कोई सच्चाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने श्री अकाल तख्त को भेजा स्पष्टीकरण, लिखा- वीडियो में कोई सच्चाई नहीं
Mon, 06 Jan 2020 10:39 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
श्री गुरु नानक देव जी के बारे में की गई एक टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद विवादों में आए मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने श्री अकाल तख्त साहिब को पत्र लिख कर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को 30 दिसंबर को अपने सरकारी लैटर पैड पर लिखे पत्र में कहा है कि वह गुरु साहिबान या उनकी तस्वीर का निरादर करने के बारे में सोच भी नहीं सकते। वायरल वीडियो में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है।
रंधावा ने कहा कि वह अमृतधारी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब में आस्था रखने वाले सिख हैं। जत्थेदार को मुखातिब होते हुए रंधावा ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि कुछ व्यक्तियों व संगठनों द्वारा इस संदर्भ में उनके पास शिकायत दी गई है। यह वीडियो राजनीतिक विरोधियों द्वारा साजिश कर तैयार करवाई गई है ताकि उनकी पंथक छवि को कमजोर किया जा सके।
इस संदर्भ में उन्होंने पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई है ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके। जिन टीवी चैनलों ने इस वीडियो को बिना पुष्टि किए चलाया है, उनके विरुद्ध भी मानहानि का मुकदमा दायर करवाया गया है। इस पूरे मामले की सच्चाई आगामी कुछ दिनों में सामने आ जाएगी। इस मामले की जानकारी देना वह अपना नैतिक फर्ज समझते हैं।
विज्ञापन
याद रहे कि एक वीडियो जारी होने के बाद मंत्री रंधावा को धार्मिक कटघरे में खड़ा करने के लिए शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया सहित कई सिख संगठनों ने श्री अकाल तख्त को इसकी शिकायत दी थी। पांच सिंह साहिब की होने वाली बैठक में इन शिकायतों पर विचार-चर्चा होने की संभावना है। इससे पहले ही रंधावा ने अपना स्पष्टीकरण भेज दिया है।