फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Mini bus overturns while saving bike rider, student dies

बटाला : बाइक सवार को बचाते हुए मिनी बस पलटने से छात्र की मौत, सवार थे करीब 25 लोग

Sat, 23 Jul 2022 01:09 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Mini bus overturns while saving bike rider, student dies
बटाला। कस्बा हरचोवाल के पास गांव मठोला के पास मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में एक निजी मिनी बस सड़क के एक तरफ खेतों में पलट गई। हादसे में स्कूल से घर लौट रहे 17 वर्षीय बारहवीं के छात्र की मौत हो गई। बस में सवार अन्य सवारियां भी मामूली घायल हुई हैं। घायलों को मरहम पट्टी कर घरों को भेज दिया है। मृतक छात्र की पहचान सनमदीप सिंह निवासी गांव मठोला के रूप में हुई है। अपने बच्चे की मौत की खबर सुनकर पारिवारिक सदस्यों के लिए दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में मृतक सनमदीप सिंह के पिता वीरू सिंह और किसान नेता पलविंदर सिंह ने बताया कि सनमजीत सिंह प्लस टू का छात्र था। शुक्रवार को निजी बस, जो कादियां से चली थी। रास्ते में गांव चीमा खुडी के स्कूल के कुछ छात्र इस बस में सवार हो गए। जब वह गांव मठोला के पास पहुंचे तो बस चालक एक मोटरसाइकिल सवार को बचाते हुए बस का संतुलन खो बैठा और बस गांव की खस्ता हालत के साइड पर खेत में पलट गई। इस हादसे में उनका बेटा सनमदीप सिंह की मौत हो गई। इस संबंध में थाना श्री हरगोबिंदपुर की एसएचओ बलजीत कौर ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयान लिए जा रहे हैं, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed