{"_id":"631ed0f6a8c1185db63db31d","slug":"march-by-shiromani-gurdwara-prabandhak-committee-for-release-of-sikhs-who-completed-their-sentences-in-jails","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने निकाला मार्च, जेलों में बंद सिखों की रिहाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने निकाला मार्च, जेलों में बंद सिखों की रिहाई की मांग
Mon, 12 Sep 2022 11:56 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:56 AM IST
सार
प्रदर्शनकारियों की अगुवाई शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने काले कपड़े पहने हुए थे। डीसी दफ्तर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने सरकार के नाम पर एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
अमृतसर में एसजीपीसी ने निकाला मार्च।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेलों में बंद अपनी सजाएं पूरी कर चुके सिखों की रिहाई के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सोमवार को सारागढ़ी सराय से लेकर डीसी कार्यालय तक रोष मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने काले कपड़े पहने हुए थे। डीसी दफ्तर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने सरकार के नाम पर एक ज्ञापन सौंपा और मांग की कि जेलों में बंद कैदी जो अपनी सजाएं पूरी कर चुके हैं उनको रिहा किया जाए।
विज्ञापन
एसजीपीसी के कर्मचारी और अलग-अलग सदस्य व पदाधिकारी मोटरसाइकिल और गाड़ियों पर सवार होकर डीसी कार्यालय पहुंचे। धामी ने कहा कि सरकारों की ओर से सिखों के साथ भेदभाव की नीतियां अपनाई जा रही हैं। अगर अन्य मामलों में जेलों में बंद कैदी सजाएं पूरी होने के बाद रिहा कर दिए जाते हैं तो सिखों को सजाएं पूरी होने के बाद रिहा क्यों नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शुरू से ही सिखों के साथ समय-समय की सरकारें भेदभाव करती आई हैं जो अब सहन नहीं होगा। आज जिला स्तर पर धरना दिया गया है और मार्च निकाला गया है। भविष्य में यह आंदोलन और तेज किया जाएगा और चंडीगढ़ में एक विशाल रैली और रोष मार्च आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन