फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Man's body found in Amritsar hotel, woman suspected

होटल में मिला युवक का शव, महिला पर शक

Tue, 06 Oct 2020 09:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Man's body found in Amritsar hotel, woman suspected
अमृतसर के 100फुटी रोड पर स्थित होटल में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक प्रिंसजोत (42) का शव जिस कमरे में मिला, वहां शराब की कई बोतलें भी पड़ी मिली। इसके अलावा वहां रखा सूटकेस खुला हुआ था। पुलिस ने होटल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रिंसजोत के साथ कमरे में एक महिला भी थी जो उसके साथ देर रात तक शराब पीती रही थी। यह महिला एक दिन पहले ही होटल में आई थी। होटल में उसके लिए कमरा भी प्रिंसजोत ने ही बुक करवाया था।
विज्ञापन

मृतक के पिता प्रितपाल सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ नए आजाद नगर में रहता है। उसका बेटा दो दिन से घर नहीं आ रहा था। सुबह आठ बजे किसी जानकार का फोन आया तो वह होटल पहुंचे। कमरे में उसके बेटे की लाश पड़ी हुई थी और उसके मुंह से झाग निकला हुआ था। प्रितपाल सिंह ने कहा कि उनका बेटा गुरु सिख था। अमृतधारी बाणे में रहता था। दो वर्ष पहले उसने बाणा उतार दिया और फिर ऐसी संगत में पड़ गया जिसकी कल्पना एक गुरु सिख परिवार नहीं कर सकता। उन्होंने मांग की कि पुलिस उसके बेटे की मौत की जांच करे। उसकी हत्या में कौन-कौन शामिल हैं, सब बेनकाब होने चाहिए। प्रिंसजोत का एक बेटा-बेटी हैं। होटल के कमरे में शराब की बोतलें बरामद होने पर उन्होंने कहा कि उनका घर गुरसिखी पर पहरा देने वाला है। घर में कभी शराब नहीं आई और न वह घर में शराब पीने की गलती कर सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संदीप सिंह के अनुसार प्रिंसजोत ने दो दिन के लिए होटल में कमरा बुक करवाया हुआ था। उसके साथ एक महिला भी थी। देर रात तक शराब की पार्टी चलती रही। सुबह होटल का मैनेजर जब कमरे में आया तो प्रिंसजोत के मुंह से झाग निकल रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी। जो महिला प्रिंसजोत के साथ थी, उसका कमरा एक दिन पहले प्रिंसजोत ने ही बुक करवाया था। जानकारी मिली है कि प्रिंसजोत एक स्पा सेंटर का भी संचालन करता था। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गईं है। तड़के एक महिला होटल से बाहर निकलती दिखाई दे रही है। इस मामले का जल्द निपटारा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed