{"_id":"6a7f0870b31abd56490e6e4a","slug":"man-hit-by-train-while-crossing-closed-gate-amritsar-news-c-59-1-asr1003-119207-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: बंद फाटक पार करते समय ट्रेन से कटा व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: बंद फाटक पार करते समय ट्रेन से कटा व्यक्ति
Fri, 14 Aug 2026 05:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 14 Aug 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। शहर में शुक्रवार सुबह बंद रेलवे फाटक पार करते समय एक साइकिल सवार डीएमयू ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में करीब 40-45 साल के एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
व्यक्ति फाटक के नीचे से निकलकर रेलवे लाइन पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर से उसका सिर कुचल गया और एक पैर कट गया। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है। शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए मोर्चरी में रखा जाएगा। जीआरपी पुलिस ने लोगों से बंद रेलवे फाटक पार न करने की अपील की है।