{"_id":"63f7175f01c7dc25be0195e7","slug":"man-died-in-accident-at-amritsar-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग को कुचला, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग को कुचला, अस्पताल में मौत
Thu, 23 Feb 2023 01:06 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 23 Feb 2023 01:06 PM IST
सार
गुरवेल सिंह (60) कबाड़ का काम करता है। घटना के समय वह अपने दोस्त सविंदर सिंह पुत्र हरि सिंह के साथ खलचियां में कबाड़ की बड़ी दुकान पर गया था। वहां अपना सामान बेच कर सड़क के किनारे बातें करने लगे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
अमृतसर में एक तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग को साइड मार दी। हादसे में बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां इलाज के दौरान घायल गुरवेल सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी गुरपाल सिंह को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगल सिंह निवासी गांव कालेके ने थाना खलचियां पुलिस के पास दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसका भाई गुरवेल सिंह (60) कबाड़ का काम करता है। घटना के समय वह अपने दोस्त सविंदर सिंह पुत्र हरि सिंह के साथ खलचियां में कबाड़ की बड़ी दुकान पर गया था। वहां अपना सामान बेच कर सड़क के किनारे बातें करने लगे।
विज्ञापन
इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार बिना हार्न देते हुए आई और सड़क किनारे खड़े गुरवेल सिंह और उसके दूसरे साथी को टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती करवा दिया। वहां इलाज के दौरान गुरवेल सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक गुरपाल सिंह निवासी गांव खिद्दोवाल को हिरासत में ले लिया है। उसकी कार और क्षतिग्रस्त हुआ मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी पर केस दर्ज कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन