{"_id":"6491489b19f7eaa650073537","slug":"man-attacked-in-heritage-street-of-amritsar-police-investigation-start-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: हेरिटेज स्ट्रीट में फोटोग्राफरों की गुंडागर्दी, युवक पर हमला, पुलिस को शिकायत देने का था शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: हेरिटेज स्ट्रीट में फोटोग्राफरों की गुंडागर्दी, युवक पर हमला, पुलिस को शिकायत देने का था शक
Tue, 20 Jun 2023 12:05 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:05 PM IST
सार
बलजीत सिंह ने बताया कि हेरिटेज स्ट्रीट में नकली फोटोग्राफरों और नकली निहंगों ने मिल कर शनिवार देर रात वारदात को अंजाम दिया है। करीब डेढ़ माह पहले भी इन्हीं नकली फोटोग्राफरों और नकली निहंगों की तरफ से फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव शकरी के कुछ युवकों पर हमला किया गया था।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर में हेरिटेज स्ट्रीट में एक बार फिर नकली फोटोग्राफरों की गुंडागर्दी सामने आई है। दो दिन पहले हुई वारदात में छह से अधिक नकली फोटोग्राफरों ने हमला कर एक युवा निहंग को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। गंभीर हालत में निहंग बलजीत सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
बलजीत सिंह पर यह हमला करीब डेढ़ माह पहले फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव शकरी के युवकों पर इसी तरह का हमला किए जाने संबंधी पुलिस को सूचना दिए जाने के शक में किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 65 लोगों की जान बचाने वाले 'कैप्सूल मैन'...जिसे पर्दे पर ला रहे अक्षय कुमार
विज्ञापन
बलजीत सिंह ने बताया कि हेरिटेज स्ट्रीट में नकली फोटोग्राफरों और नकली निहंगों ने मिल कर शनिवार देर रात वारदात को अंजाम दिया है। करीब डेढ़ माह पहले भी इन्हीं नकली फोटोग्राफरों और नकली निहंगों की तरफ से फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव शकरी के कुछ युवकों पर हमला किया गया था। पुलिस ने उनमें से कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब वे लोग इस कार्रवाई के लिए उन पर शक करते थे और इसके संदेह में ही शनिवार देर रात करीब एक बजे आठ-दस लोगों ने हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि हमलावरों में से कुछ लोगों को वह जानते हैं, जिनमें दीप, बिकर, मनी, लव शामिल हैं। कुछ लोगों ने मुंह बांध रखे थे। वह भाग कर एक दुकान, जहां उसके शस्त्र पड़े थे, लेने गया, तो आरोपियों ने दुकान के बाहर पड़ी कांच की बोतलों से हमला कर दिया। उसने दुकान में काउंटर के नीचे छुप कर अपनी जान बचाई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिवदर्शन सिंह ने बताया कि जांच अधिकारी को बयान लेने भेजा गया है। जख्मी जो भी बयान देगा, उसके आधार पर कार्रवाई कर दी जाएगी।