फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Man accused of grenade attack at Amritsar temple killed in police encounter

Amritsar: मंदिर पर ग्रेनेड हमले के आरोपी ने पुलिस को देखकर की थी फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में जान से गया

Mon, 17 Mar 2025 11:15 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Mar 2025 11:15 AM IST
सार

अमृतसर में शुक्रवार रात करीब एक बजे शेरशाह सूरी रोड पर स्थित सर्व धर्म प्रार्थना सभा ठाकुरद्वारा मंदिर के बाहर बम धमाका हुआ था। हमला करने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
Man accused of grenade attack at Amritsar temple killed in police encounter
अमृतसर में मुठभेड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर मंदिर पर ग्रेनेड हमले का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। गुरुवार देर रात बाइक सवारों ने मंदिर के बाहर ग्रेनेड धमाका किया था। मृतक की पहचान गुरसिद्दक सिंह उर्फ सिद्दीकी के ताैर पर हुई है। वहीं आरोपी का एक अन्य साथी विशाल कुमार उर्फ चुई मौके से भाग निकला। इस मुठभेड़ में  पुलिस कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह भी गोली लगने से जख्मी हो गया। कांस्टेबल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेहत से खिलवाड़: गंजापन दूर करवाने के लिए कैंप में पहुंचे लोग, तेल लगाने के बाद ऐसा हुआ हाल... मचा हड़कंप
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि ग्रेनेड हमला करने वाले दोनों आरोपी राजासांसी इलाके में घूम रहे हैं। इसी के तहत सीआईए स्टाफ और थाना पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन किया। आरोपी राजासांसी इलाके में बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस के लगाए गए ट्रैप को देखकर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की ओर से भी गोली चलाई गई। इस दौरान गोली लगने से एक आरोपी जख्मी हो गया। वहीं आरोपियों की गोली लगने से कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह भी जख्मी हो गया। एक आरोपी विशाल मौके से भाग निकला। पुलिस ने तुरंत आरोपी और कांस्टेबल को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने आरोपी सिद्दीकी को मृत करार दे दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed