{"_id":"669a585881738de1830308d0","slug":"maid-arrested-for-stealing-from-money-exchangers-house-amritsar-news-c-59-1-asr1001-107062-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: मनी एक्सचेंजर के घर में चोरी करने वाली नौकरानी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: मनी एक्सचेंजर के घर में चोरी करने वाली नौकरानी गिरफ्तार
Fri, 19 Jul 2024 05:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 19 Jul 2024 05:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। मनी एक्सचेंजर के घर में काम करने वाली नौकरानी ने लाखों रुपये की चोरी की है। पुलिस द्वारा केस दर्ज कर नौकरानी काजल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से 1,00,000 रुपये बरामद किए गए हैं।
त्रिलोचन सिंह निवासी ग्रीन एवेन्यू ने पुलिस को बताया है कि वह मनी एक्सचेंजर का काम करते हैं। कारोबार के चलते अपना कैश घर ले आते हैं। लाखों रुपये अलमारी में रखे होते हैं। उनके घर में काजल पत्नी विक्की निवासी गांव घनुपुर काले नौकरानी का काम करती है। पिछले कुछ माह से काजल द्वारा रुपये चोरी किए जा रहे थे। अब तक वह 7 लाख रुपये चोरी कर चुकी है। उन्होंने पुलिस में शिकायत की थाना सिविल लाइन की पुलिस ने 16 जुलाई को केस दर्ज किया था। इस केस में काजल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से एक लाख रुपये बरामद किए गए हैं। इस मामले में अभी और पूछताछ जारी है। पुलिस बाकी की राशि भी आरोपी से रिकवर करने में जुटी हुई है।