फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   legal punishment SAD officials perform Ardas Shri Akal Takht Sahib

लापता पावन स्वरूपों के आरोपियों को दी जाए कानूनी सजा, शिअद के अधिकारियों ने श्री अकाल तख्त साहिब में की अरदास

Fri, 16 Oct 2020 05:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
legal punishment SAD officials perform Ardas Shri Akal Takht Sahib
शिअद (अमृतसर) के वरिष्ठ नेताओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के लापता 328 पावन स्वरूपों के आरोपी एसजीपीसी के अधिकारियों व कर्मचारियों को कानूनी सजा देने की मांग कर श्री अकाल तख्त साहिब में अरदास की। इस दौरान अलगाववादी नारे भी लगाए गए। मीडिया से बात करते हुए दल के महासचिव जसकरण सिंह ने कहा कि शिअद (अमृतसर) के कार्यकर्ताओं ने 22 दिन से एसजीपीसी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल के निवास स्थान के बाहर धरना लगाया हुआ है। अब तक पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, गोबिंद सिंह लौंगोवाल व बिक्रम मजीठिया ने संगत को यह नहीं बताया कि आरोपियों के खिलफ़ कानूनी कार्रवाई में देर क्यों की जा रही है। शिअद (अमृतसर) तब तक संघर्ष जारी रखेगा जब तक आरोपियों को कानून के कटघरे में नहीं खड़ा कर दिया जाता। गोबिंद सिंह लौंगोवाल की अगुवाई में आयोजित धर्म प्रचार कमेटी की बैठक में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से अपील की गई थी कि इन आरोपियों को पंथक परंपराओं के अनुसार सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed