फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Kisan Mazdoor Sangharsh Committee will make the band of 31 successful

अमृतसर : 31 के बंद को सफल बनाएगी किसान मजदूर संघर्ष कमेटी, पंजाब भर में 11 से तीन बजे तक रोका जाएगा रेल यातायात

Thu, 28 Jul 2022 01:27 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kisan Mazdoor Sangharsh Committee will make the band of 31 successful
अमृतसर। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 31 जुलाई के भारत बंद के आह्वान को सफल बनाने का फैसला किया है। कार्यकारिणी ने एलान किया है कि कार्यकर्ता राज्य में एक दर्जन स्थानों पर रेल रोक कर आंदोलन को सफल बनाएंगे। संगठन के अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू और राज्य महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि संगठन की कोर कमेटी की गांव चब्बा में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

31 जुलाई को पंजाब भर में 11 बजे से 3 बजे तक रेल ट्रैक जाम किए जाएंगे। मांग की जाएगी कि केंद्र सरकार अपने वादे के मुताबिक 23 फसलों की सरकारी खरीद की गारंटी का कानून बनाए। संगठन के नेता सविंदर सिंह चुताला, सुखविंदर सिंह सभरा, जसबीर सिंह पिद्दी, गुरबचन सिंह चब्बा, सतनाम सिंह मानोचाहल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed