फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   kidnapping in amritsar

अमृतसर में छात्र का अपहरण, अपहरणकर्ताओं ने स्कूल में फायरिंग कर फैलाई दहशत

Sat, 18 Jan 2014 10:23 PM IST
अमर उजाला,अमृतसर
अमर उजाला,अमृतसर Updated Sat, 18 Jan 2014 10:23 PM IST
विज्ञापन
kidnapping in amritsar
कस्बा मजीठा के सरकारी स्कूल के बारहवीं के एक छात्र का शनिवार को अपहरण कर लिया गया। घटना के पीछे उसके सहपाठियों का ही हाथ बताया जा रहा है।
विज्ञापन


अपहरणकर्ताओं ने शनिवार दिन में डेढ़ बजे घटना को अंजाम देने के दौरान स्कूल परिसर में फायरिंग कर मौके पर दहशत भी फैलाई। पुलिस के मुताबिक अपहरण के शिकार छात्र हरविंदर सिंह से अपहरणकर्ता छात्रों जजबीर के बीच घटना से एक दिन पहले झगड़ा हुआ था।
थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार स्कूल में हुए झगड़े से गुस्साए जजबीर ने अपने साथियों के साथ मिलकर स्कूल में गोली चला दी और हरविंदर को अगवा कर ले गए। इससे पहले की आरोपी जजबीर हरविंदर को कोई नुकसान पहुंचा पाता। स्कूल प्रबंधकों ने पुलिस को सूचित कर दिया और पुलिस ने भी तुरंत पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी। इससे डरे अपहरणकर्ता हरविंदर को गांव चेतनपुरा के पास फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित छात्र के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों ही विद्यार्थी की मामूली सी बात पर कहासुनी हुई थी, जो बाद में झगड़ा में बदल गई। गुस्से में हरविंदर ने जजबीर सिंह को थप्पड़ मार दिया था। इसी रंजिश के चलते वह शनिवार दोपहर अपने साथी सोना, रूपा और जग्गा के साथ आया और पिस्टल निकाल कर स्कूल परिसर में हवाई फायर कर दिया। इस दौरान सभी आरोपी  हरविंदर के साथ मारपीट कर  घसीटते हुए उसे कार में डाल कर ले गए। गोली की आवाज सुनकर जब अध्यापक स्कूल परिसर में पहुंचे, तो आरोपियों ने अध्यापकों को चेतावनी दी कि यदि वे आगे आए तो उन्हें गोली मार देंगे और सभी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के तुरंत बाद ही स्कूल प्रबंधकों ने थाना मजीठा पुलिस को सूचना दी। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही मौके पर एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे।


एसएसपी गिल ने कहा कि आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें छापामारी कर रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी ओर विद्यार्थी संगठन नेशनल स्टूडेंट्स फेडरेशन(एनएसएफ) के राज्य सचिव राजबीर सिंह ने कहा कि सत्ताधारियों और उनके  समर्थकों की ओर से राज्य के अंदर गुंडागर्दी को खुल कर बढ़ावा दिया जा रहा है। यही कारण है कि कैबिनेट मंत्री के गृह शहर में ही स्कूल के विद्यार्थी का अपहरण हुआ और स्कूल में गोलियां चला कर आरोपी फरार हो गए। इस मामले में एनएसएफ की ओर से न्यायिक जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed