फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Kesari Chapter 2 star cast Akshay Kumar Ananya Pandey and R Madhavan reached Golden Temple Amritsar

केसरी चैप्टर 2: स्वर्ण मंदिर पहुंचे अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन, केसरी-2 की सफलता के लिए अरदास

Mon, 14 Apr 2025 05:42 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 14 Apr 2025 05:42 PM IST
सार

अभिनेता अक्षय कुमार, आर माधवन और अभिनेत्री अनन्या पांडे अपनी आगामी फिल्म "केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग" की रिलीज से पहले सोमवार को स्वर्ण मंदिर पहुंचे। उनकी यह फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज हो रही है। 

विज्ञापन
Kesari Chapter 2 star cast Akshay Kumar Ananya Pandey and R Madhavan reached Golden Temple Amritsar
गोल्डन टेंपल पहुंचे केसरी-2 की स्टार कास्ट। - फोटो : संवाद

विस्तार

फिल्म केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग के स्टार कास्ट सोमवार को स्वर्ण मंदिर पहुंचे थे। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, आर माधवन और अभिनेत्री अनन्या पांडे ने अपनी आगामी फिल्म केसरी-2 की रिलीज से गोल्डन टेंपल में माथा टेका और फिल्म की सफलता के लिए अरदास भी की। इसके बाद सभी स्टार्स जलियांवाला बाग भी गए। 

विज्ञापन


अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'केसरी: चैप्टर 2' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। सोमवार को अमृतसर के गोल्डन टेंपल में अरदास करने पहुंचे बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का ड्रेसअप अलग ही नजर आया। वह पठानी कुर्ता पहने हुए थे। जबकि आर माधवन ने सफेद संग का कुर्ता पजामा पहना था। वहीं एक्ट्रेस अनन्या पांडे सफेद सूट पहना था। 
विज्ञापन




धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म फिल्म केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग के मुख्य किरदार में अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे नजर आएंगी। यह फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। यह फिल्म जालियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है। केसरी चैप्टर 2 शीर्षक वाली यह फिल्म सी शंकरन नायर की बायोपिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच शहरों में फैंस पहले ही देख सकेंगे फिल्म
फिल्म के मेकर्स ने घोषणा की है कि 'केसरी: चैप्टर 2' की स्पेशल प्री-रिलीज स्क्रीनिंग देश के पांच शहरों में आयोजित की जाएगी। यह स्क्रीनिंग दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और चंडीगढ़ में होगी। अगर आप इस स्वतंत्रता संग्राम की कहानी को रिलीज से पहले देखना चाहते हैं तो आपको इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 14 अप्रैल, सोमवार से शुरू होगी।


फिल्म में दिखेगी ये कहानी
पहली केसरी फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। उस फिल्म में 1897 की सारागढ़ी की लड़ाई को दिखाया गया था, जिसमें ब्रिटिश इंडियन आर्मी की 36वीं सिख रेजिमेंट के 21 सिख सैनिकों ने 10,000 अफरीदी और ओरकजई पश्तून कबीलाइयों सामना किया था। वहीं, केसरी: चैप्टर 2 जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनकही कहानी पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed