{"_id":"571a5b344f1c1bd4518b539f","slug":"jaskirat-singh-murder-case-meeting-action-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसाफ के लिए 20 सदस्यीय एक्शन कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसाफ के लिए 20 सदस्यीय एक्शन कमेटी गठित
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
Updated Fri, 22 Apr 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
कपूरथला के श्री स्टेट गुरुद्वारा साहिब में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि बैठक करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसकीरत सिंह जस्सी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से निराश शहर के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों की बैठक शुक्रवार शाम चार बजे श्री स्टेट गुरुद्वारा साहिब के परिसर में हुई।
इस दौरान 20 सदस्यीय एक्शन कमेटी का गठन किया गया। इसका कन्वीनर सुभाष मकरंदी को नियुक्त किया गया है। बैठक के दौरान कन्वीनर सुभाष मकरंदी, बजरंग दल के नेता नरेश पंडित, अकाली नेता कुलवंत जोसन ने कहा कि शहर के सभी लोग जसकीरत के परिवार के साथ हैं। जसकीरत का परिवार इंसाफ के लिए धरने पर बैठे। इसके लिए ही एक्शन कमेटी का गठन किया गया है।
कमेटी जो निर्णय लेगी, उसके अनुरूप अगली रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके बाद कन्वीनर सुभाष मकरंदी के नेतृत्व में एसएसपी कपूरथला राजिंदर सिंह से मुलाकात की गई। एसएसपी ने एक्शन कमेटी को आश्वस्त किया कि पुलिस इस गुत्थी को काफी हद तक सुलझा चुकी है। पुलिस की विभिन्न टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही हैं। एसएसपी ने यह आश्वासन दिया कि दो-तीन दिन में आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। एसएसपी के आश्वासन पर एक्शन कमेटी ने पुलिस प्रशासन को 26 अप्रैल तक का समय दिया। अगर मामला नहीं सुलझाया जाता तो 26 अप्रैल की शाम को एक्शन कमेटी मीटिंग कर संघर्ष की रूपरेखा तैयार करेगी।
विज्ञापन
वहीं जसकीरत सिंह के परिवार ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत शाम पांच बजे से सात बजे तक शहीद भगत सिंह चौक पर शांतिमय ढंग से धरना देना शुरू कर दिया। परिवार ने बिना कुछ बोले रोष जाहिर किया, लेकिन लोगों को दिक्कत न आए, इसलिए रास्ता जाम नहीं किया गया। इस मौके पर नशा विरोधी मंच के प्रधान हरजीत सिंह काका, लोकल बॉडी सेल के प्रदेश अध्यक्ष उमेश शारदा, भाजपा नेता आकाश कालिया, गुरप्रीत सिंह बंटी वालिया, डा. अंबेडकर मिशन सोसायटी के अध्यक्ष गुरमुख सिंह ढोड और ज्योति महिंदरू मौजूद रहे।