फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Jam imposed in protest against the non-arrest of the accused sub-inspector

गुरदासपुर : आरोपी सब इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी न होने के विरोध में लगाया जाम, एसपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन तो ढाई घंटे बाद उठाया धरना

Mon, 19 Jul 2021 10:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Jam imposed in protest against the non-arrest of the accused sub-inspector
गुरदासपुर। थाना तिब्बड़ के अंतर्गत आते गांव गोहत पोखर में गली में रखी गई बजरी को लेकर 30 जून को झगड़ा हो गया था। इसमें पंजाब पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर ने अपने परिवार के साथ मिलकर पड़ोस के एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। मामले में मुख्य आरोपी सब इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह की गिरफ्तारी व नौकरी से बर्खास्त करने की मांग को लेकर परिजनों ने ढाई घंटे डाकखाना चौक जाम कर धरना दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपी लखविंदर सिंह को बचाने का प्रयास कर रही है। यही कारण है कि लगभग बीस दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

उधर, धरना स्थल पर पहुंचे एसपी (डी) हरविंदर सिंह संधू ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि वह पुलिस विभाग की तरफ से आरोपी सब इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह को नौकरी से बर्खास्त करने का लेटर जारी करवा देंगे और दो दिन के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इसके बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया। गौर रहे कि हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा के पिता और लेबर सेल पंजाब के चेयरमैन गुरमीत सिंह पाहड़ा ने धरनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 30 जून को मामूली विवाद के बाद पुलिस में सब इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने पड़ोस में रहने वाले मस्तान सिंह की तेजधार हथियारों से हमलाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के आश्वासन के बाद धरना खत्म
सोमवार को सुबह 11 बजे से लेकर 1.30 बजे तक धरना दिया गया। धरनास्थल पर करीब 1.15 बजे एसपी (डी) हरविंदर सिंह संधू पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ बातचीत की और कहा कि आरोपी सब इंस्पेक्टर को नौकरी से बर्खास्त करवा दिया जाएगा। वह बर्खास्तगी का लेटर निकलवा देते हैं। वहीं आरोपी की दो दिन के अंदर गिरफ्तारी कर ली जाएगी। परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed