{"_id":"5efd63e96406ba01b3af55730485c78c","slug":"jaitley-question-captain","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिखित शब्दों से खंडन नहीं कर सकते कैप्टन : जेटली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिखित शब्दों से खंडन नहीं कर सकते कैप्टन : जेटली
ब्यूरो/ अमर उजाला, अमृतसर
Updated Tue, 22 Apr 2014 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1984 के दंगों के मामले में जगदीश टाइटलर को क्लीन चिट देकर मुकरने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह पर कटाक्ष करते हुए अकाली-भाजपा उम्मीदवार अरुण जेटली ने कहा कि खंडन करने का कोई महत्व नहीं है। इस समय कैप्टन का लिखित और रिकार्डिड साक्षात्कार पूरा सच लोगों के सामने ला चुका है।
जेटली मंगलवार को राजासांसी के गांव जसराओं में आयोजित विशाल रैली के दौरान बोल रहे थे। जेटली ने कहा कि कैप्टन हमेशा तर्करहित बातें करते हैं। वह टाइटलर को क्लीन चिट देने वाले कौन होते हैं। उन्होंने टाइटलर को टीवी चैनल पर दिए इंटरव्यू के जरिए क्लीन चिट देकर पहले सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई और फिर जब राजनीतिक नुकसान होने लगा तो सफेद झूठ बोल दिया कि मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा।
जेटली ने कहा कि सारे देश ने उनके साक्षात्कार में उन्हें ऐसा बोलते हुए देखा और वह अब झूठ बोल रहे हैं। प्रॉपर्टी टैक्स के मुद्दे पर भी उन्होंने तर्करहित बात की और हमने सारे दस्तावेज सामने रख दिए जिससे साफ जाहिर हो रहा था कि प्रॉपर्टी टैक्स कांग्रेस की ही देन है। बीजेपी के समर्थन में लगातार आने वाले वरिष्ठ लोगों के संबंध में बोलते हुए जेटली ने कहा कि कांग्रेस ने देश को कमजोर और भ्रष्ट सरकार दी है जिसे अब हर वर्ग बदलना चाहता है इसीलिए हर वर्ग बीजेपी का समर्थन कर रहा है और सहयोग में खड़ा है।